मनोज बाजपेयी और अनुराग कश्यप ने 11 साल तक साथ क्यों नहीं किया काम? एक्टर ने अब बताया क्या थी वजह
Updated on
23-05-2024 12:43 PM
अनुराग कश्यप ने मनोज बाजपेयी की फिल्मों 'सत्या' और 'शूल' की कहानी लिखी, और साल 2012 में उन्होंने एक्टर को फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में डायरेक्ट किया था। लेकिन अनुराग कश्यप ने 11 साल तक मनोज बाजपेयी के साथ कोई फिल्म नहीं की। इसकी वजह क्या थी? यह अब मनोज बाजपेयी ने रिवील किया है।
अनुराग कश्यप ने मनोज बाजपेयी की फिल्मों 'सत्या' और 'शूल' की कहानी लिखी, और साल 2012 में उन्होंने एक्टर को फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में डायरेक्ट किया था। लेकिन अनुराग कश्यप ने 11 साल तक मनोज बाजपेयी के साथ कोई फिल्म नहीं की। इसकी वजह क्या थी? यह अब मनोज बाजपेयी ने रिवील किया है।
मनोज बाजपेयी ने बताया क्यों 11 साल तक अनुराग कश्यप संग नहीं किया काम
मनोज बाजपेयी ने कहा, 'एक बात को लेकर गलतफहमी थी और हमने इस बारे में बात नहीं की। अब ये सोशल मीडिया पर इतना बड़ा हो गया है कि कभी-कभी जब शर्मिंदगी होती है, तो बातें बढ़ा-चढ़ा कर पेश की जाती हैं। हमने बात नहीं की क्योंकि मुझे लगा, वह मेरी तरह की फिल्में नहीं बना रहे थे, और उन्हें यह भी लगा कि अभी मनोज बाजपेयी की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उनका करियर नीचे जा रहा था। इसलिए हम दोनों अलग-अलग अपने जिंदगी का आनंद ले रहे थे। उन्हें मेरी जरूरत नहीं थी, और मुझे उनकी जरूरत नहीं थी।'
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के बाद से फिर कोई फिल्म नहीं की साथ
मनोज बाजपेयी और अनुराग कश्यप ने पहली बार 1998 में फिल्म 'सत्या' में साथ काम किया था। इसे रामगोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था, जबकि अनुराग कश्यप ने कहानी लिखी थी। वहीं मनोज बाजपेयी भीकू म्हात्रे के लीड किरदार में थे। 'सत्या' सुपरहिट रही थी, जिसके बाद अनुराग कश्यप और मनोज बाजपेयी ने 'शूल' में काम किया। पर इसके बाद दोनों ने 11 साल तक साथ में काम नहीं किया था। साल 2012 में आई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' मनोज बाजपेयी और अनुराग कश्यप को साथ ले आई। लेकिन उस फिल्म के बाद से अब तक यानी 12 साल से फिर दोनों अलग रास्तों पर हैं और साथ काम नहीं किया है।
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…