विजय सेतुपति ने कृति शेट्टी के साथ रोमांटिक रोल से क्यों किया था इनकार? एक्टर ने अब बताई वजह
Updated on
06-06-2024 01:40 PM
विजय सेतुपति ने एक फिल्म में एक्ट्रेस कृति शेट्टी के साथ रोमांटिक रोल प्ले करने से इनकार कर दिया था। इसे लेकर कई तरह की थ्योरी और कयासों का दौर चला। तब विजय सेतुपति ने इसे लेकर कुछ नहीं कहा था। पर अब उन्होंने वजह बताई है। मालूम हो कि विजय सेतुपति ने फिल्म DSP में कृति शेट्टी के साथ रोमांटिक रोल करने से इनकार कर दिया था। अब वह जल्द ही फिल्म 'महाराजा' में नजर आएंगे, जो 14 जून को रिलीज होगी।
Vijay Sethupathi ने 'महाराजा' के प्रमोशन के दौरान 'बिहाइंडवुड्स' को बताया कि Krithi Shetty के साथ रोल इसलिए रिजेक्ट किया क्योंकि उन्होंने फिल्म 'उप्पेना' में कृति शेट्टी के पिता का रोल निभाया था। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। पर DSP के मेकर्स को यह पता नहीं था कि स्क्रीन पर विजय सेतुपति और कृति शेट्टी पिता-बेटी का रोल कर चुके हैं।
विजय सेतुपति ने इन 2 वजहों से नहीं किया कृति संग रोमांटिक रोल
विजय सेतुपति ने फिल्म 'उप्पेना' के शूट का एक किस्सा सुनाया, जब कृति शेट्टी उनके साथ शूट करने में नर्वस हो रही थीं। तब एक्टर ने कृति शेट्टी से कहा था कि वह उन्हें अपना असली पिता मानकर शूट करें। विजय सेतुपति ने कहा कि कृति शेट्टी उम्र में उनके बेटे से कुछ ही साल बड़ी हैं और इसलिए रोल ठुकरा दिया।
कृति शेट्टी संग रोमांस में हिचक
बाद में इस फिल्म में विजय सेतुपति के ऑपोजिट अनुकृति व्यास को साइन किया गया था। पर जब एक्टर को पता चला था कि हीरोइन कृति शेट्टी होंगी, तो वह हिचके थे। एक्टर के मुताबिक, पिता और बेटी के रोल में उनकी और कृति शेट्टी को तब देश की जनता ने खूब प्यार दिया था। फिल्म हिट रही थी। ऐसे में वह किसी फिल्म में कृति शेट्टी के साथ रोमांस कैसे करते।
इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'महाराजा'
बात करें फिल्म 'महाराजा' की, तो इसे Nithilan Swaminathan ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा। वहीं इसे बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्सियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक कमाई करने वाले सिंगर…
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…