भारत हमारा खास सहयोगी: पेस्कोव
भारत और दुनियाभर में उर्जा संकट पर दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि रूस नई दिल्ली को अपनी लंबी अवधि की रणनीति के केंद्र में देखता है। भारत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है एनर्जी संकट में भारत से दूरी बनाने का रूस का कोई इरादा नहीं है। जरूरत पड़ी तो रूस सप्लाई बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।पेस्कोव ने यह माना है कि ईरान में संघर्ष रुकने पर भी खाड़ी क्षेत्र से बाधित आपूर्ति की भरपाई तुरंत नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र के तेल उत्पादन का एक-तिहाई हिस्सा बाजार से बाहर हो गया है। इसकी भरपाई रातों-रात नहीं की जा सकती है। तेल बाजार को फिर से संतुलित होने में निश्चित ही कुछ समय लगेगा।


