स्टंप्स पर बॉल लगने के बाद भी क्यों नहीं हुए बोल्ड, क्या पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कर दी चीटिंग?
Updated on
21-10-2025 02:33 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ऐसे में पहली पारी में पाकिस्तान टीम 330 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैच का पहला दिन खत्म होने तक पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 259 रन बना लिए थे। हालांकि, पाकिस्तान की पहली पारी में एक ऐसी चीज भी हुई, जिसकी चर्चा अब हर जगह हो रही है। पाकिस्तानी ओपनर अब्दुल्ला शफीक को ऐसा जीवनदान मिला, जो सिर्फ किस्मत वालों को ही मिलता है।
स्टंप्स पर गेंद लगने के बाद भी बोल्ड नहीं हुए
दरअसल, पाकिस्तान की पारी का छठा ओवर साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को यानसन डाल रहे थे। उनके ओवर की पांचवीं गेंद पर अब्दुल्ला शफीक स्ट्राइक पर थे। इस गेंद पर शफीक बाल-बाल बचे। गेंद उनको बीट करते हुए स्टंप्स पर लगी। लेकिन, बेल्स नहीं गिरी। ऐसे में वह बच गए। बेल्स गिरती तो ही अब्दुल्ला को बोल्ड माना जाता। यह ही क्रिकेट का नियम है, यहां पर किसी तरह की कोई चीटिंग पाकिस्तानी खिलाड़ी द्वारा नहीं की गई। इसका फायदा शफीक ने उठाया और अर्धशतक जड़ दिया। पाकिस्तानी ओपनर 146 बॉल में 4 चौके की मदद से 57 रन बनाए
शान मसूद ने खेली कप्तानी पारी
पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद इस वक्त अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पहले टेस्ट के बाद अब दूसरे मैच में भी कमाल किया है। शान मसूद ने 176 बॉल में 87 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे। सऊद शकील ने भी 66 रन की पारी खेली।
सलमान आगा ने 45 रन बनाए। हालांकि बाबर आजम दूसरे टेस्ट में भी फ्लॉप रहे, वह 16 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले लाहौर टेस्ट में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हराया था। पाकिस्तान इस वक्त सीरीज में 1-0 से आगे है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…