कॉमनवेल्थ गेम्स में क्यों नहीं होंगे क्रिकेट के मुकाबले, इन 8 खेलों को भी हटाया गया
Updated on
23-07-2026 12:52 PM
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स के कई प्रमुख खेलों को बाहर कर दिया गया है। इसमें क्रिकेट भी शामिल है। पिछली बाहर महिला क्रिकेट का आयोजन किया गया था। इसमें भारत ने सिल्वर मेडल जीता था। लेकिन इस बार क्रिकेट को शामिल नहीं किया गया है।
क्रिकेट क्यों कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा नहीं?
मुख्य रूप से आर्थिक और लॉजिस्टिकल कारणों से ग्लासगो गेम्स से क्रिकेट को हटा दिया गया था। 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के पास थी। हालांकि, बढ़ती लागत के कारण राज्य सरकार ने 2023 में मेज़बानी से हाथ खींच लिया। इसकी वजह से सितंबर 2024 में ग्लासगो को इसकी जगह नया मेजबान चुना गया, जिससे आयोजकों के पास तैयारी के लिए बहुत कम समय बचा।
क्रिकेट के अलावा 9 खेल बाहर किए गए
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 19 गेम्स हुए थे लेकिन इस बार सिर्फ 10 ही खेलों का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट के अलावा हॉकी, बैडमिंटन, हॉकी, स्क्वास, टेबल टेनिस, ट्राईथलॉन, रेसलिंग, बीच बॉलीबॉल के साथ ही रग्बी सेवन को बाहर किया गया है। भारत ने पिछली बार इन 7 गेम्स में 30 मेडल जीते थे। रेसलिंग में 12, टेबल टेनिस में 7 जबकि बैडमिंटन में 6 मेडल थे।
1998 में भी हुआ था पुरुष क्रिकेट
क्रिकेट का 1998 के कुआलालंपुर कॉमनवेल्थ गेम्स में डेब्यू हुआ था। तब पुरुष इवेंट का आयोजन किया गया था। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया। शॉन पोलक की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। 24 साल के अंतराल के बाद बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट की वापसी हुई, इस बार आठ टीमों के साथ महिलाओं का टी20 टूर्नामेंट खेला गया। मेग लैनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने गोल्ड मेडल जीता। भारत को सिल्वर मेडल मिला, जबकि न्यूज़ीलैंड ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…