ब्रॉक लेसनर और पॉल हेमैन के बीच फिर से होगी दोस्ती? सालों पहले दिया था धोखा
Updated on
20-09-2025 12:57 PM
नई दिल्ली: WWE के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। ब्रॉक लेसनर और पॉल हेमैन के फिर से साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं। यह सब तब शुरू हुआ जब 20 सितंबर, 2025 को हुए स्मैकडाउन के एपिसोड में लेसनर ने खुद इस बात का इशारा दिया। जिसके बाद से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
पॉल हेमैन से मिले ब्रॉक लेसनर
शो की शुरुआत में ही ब्रॉक लेसनर ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने इंटरव्यू के लिए पीछे जा रहे अनाउंसर माइकल कोल को कंधे पर उठाया और रिंग में ले जाकर F5 मूव दे दिया। जब कोरी ग्रेव्स ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो लेसनर ने उन्हें भी F5 मारकर घायल कर दिया। लेसनर ने गुस्से में रिंग के आसपास की चीजों को भी नुकसान पहुंचाया।
इसके बाद, लेसनर बैकस्टेज की ओर गए, जहां उनकी मुलाकात पॉल हेमैन से हुई। हेमैन के साथ ब्रोंसन रीड और ब्रॉन ब्रेकर भी थे। लेसनर ने हेमैन को देखकर मुस्कुराया और कहा 'हमें बात करनी चाहिए।' यह कहकर वह वहां से चले गए। लेसनर का यह बयान काफी मायने रखता है, क्योंकि हेमैन ने रेसलमेनिया 38 में लेसनर को धोखा देकर रोमन रेंस का साथ दिया था
सैथ रॉलिंस को हो सकता है नुकसान
अगर यह जोड़ी फिर से बनती है, तो इसका असर सैथ रॉलिंस पर भी पड़ सकता है, जिनके साथ हेमैन अभी काम कर रहे हैं। ब्रॉक लेसनर और पॉल हेमैन की जोड़ी WWE के इतिहास में काफी सफल रही है। फैंस सोशल मीडिया पर इस संभावित मिलन को लेकर काफी उत्साहित हैं। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि क्या यह सिर्फ एक इशारा था या WWE एक नई और धमाकेदार स्टोरीलाइन की शुरुआत कर रहा है। आने वाले हफ्तों में इस सवाल का जवाब मिलने की उम्मीद है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…