'भारत को देंगे करारा जवाब', स्वतंत्रता दिवस से पहले शहबाज की गीदड़भभकी, सिंधु जल पर जंग की धमकी
Updated on
14-08-2026 12:48 PM
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर रोक से तिलमिलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को गीदड़भभकी दी है। शहबाज शरीफ ने कहा कि सिंधु नदी के पानी की हर एक बूंद पाकिस्तान के लिए रेड लाइन है और कहा कि भारत ने अगर इसे रोकने की कोशिश की तो उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा। शहबाज का बयान पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आया। पाकिस्तान 14 अगस्त का अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
शहबाज बोले- पाकिस्तान चाहता है शांति
इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है लेकिन अपनी संप्रभुता पर किसी भी खतरे का कड़ा जवाब देगा। उन्होंने कहा कि शांति के लिए पाकिस्तान की इच्छा को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भारत के साथ मई 2025 में हुई सैन्य झड़प का भी जिक्र किया। दोनों देशों के बीच 7 मई से 10 मई के बीच तीखी सैन्य झड़प हुई थी।
शहबाज ने पानी पर दी भारत को धमकी
शहबाज ने कहा, "अगर कोई पाकिस्तान की संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती देता है तो उसे मई 2025 की तुलना में और भी कड़ा जवाब मिलेगा।" शरीफ के संबोधन में सिंधु जल संधि पर भारत की रोक को लेकर तिलमिलाहट भी दिखाई दी। शरीफ ने कहा, "मैं चेतावनी देता हूं कि पानी की हर बूंद हमारी रेडलाइन है। अगर भारत सही रास्ते पर नहीं चलेगा, तो हम उसे सीधा जवाब देंगे।"
सिंधु जल संधि पर भारत की रोक
भारत ने अप्रैल 2025 में पाकिस्तान के साथ 60 साल से चली आ रही सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। भारत ने यह कदम 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलाम में एक क्रूर आतंकी हमले के बाद उठाया था। पहलगाम आतंकी हमले में 26 मासूम नागरिक मारे गए थे, जिसमें अधिकांश पर्यटक थे। इस हमले को पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने अंजाम दिया था।
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर रोक से तिलमिलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को गीदड़भभकी दी है। शहबाज शरीफ ने कहा कि सिंधु नदी के पानी की हर…
कीव/इस्लामाबाद: यूक्रेन की एक कंपनी 'फायर पॉइंट' पाकिस्तान की एक निजी कंपनी के साथ समझौता करने की कोशिश कर रही है जिसके तहत किलर ड्रोन का संयुक्त उत्पादन किया जा…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक बार फिर से भारत को सिंधु जल संधि पर जंग की गीदड़भभकी दी है।…
इस्लामाबाद: भारत के चंद्रयान प्रोग्राम को टक्कर देने अब पाकिस्तान भी चंद्रमा पर रोवर भेजने की रेस में उतर गया है। पाकिस्तान अब चीन की मदद से 2029 में अपना…
काहिरा/नई दिल्ली: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की ने जब पिछले हफ्ते 'इस्लामिक नाटो' बनाया तो उसमें शामिल होने का न्योता एक और इस्लामिक देश को दिया गया था। वो देश…
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…