हार्दिक पंड्या की इंजरी पर बड़ा अपडेट
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिट हो गए हैं और वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेंगे। इस बात की पुष्टि खुद एमआई के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने की है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि हार्दिक चोटिल नहीं थे बल्कि बीमार थे।पारस म्हाम्ब्रे ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हार्दिक पंड्या एवेलेबल हैं। उन्होंने कुछ नेट सेशन भी किए हैं। वो ठीक हैं। हार्दिक चोटिल नहीं थे, बीमार थे। यही वजह है कि वह पिछले गेम में एवेलेबल नहीं थे।' हार्दिक पंड्या ने केकेआर के खिलाफ पहले मैच में गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट लिया था जबकि बल्लेबाजी में 11 गेंद में 18 रन बनाकर नाबाद रहे थे।


