पाकिस्तान पर लगेगा बैन या रोक दिया जाएगा फंड, नियमों की धज्जियां उड़ाने पर आईसीसी कैसे करेगा न्याय?
Updated on
19-09-2025 01:47 PM
दुबई: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इज्जत बचाने के लिए जिस विवाद को शुरू किया था, अब वह उसके गले का फांस बन गया है। पीसीबी दुनिया को दिखाना चाहती थी कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने माफी मांगी है। इसके बाद ही वह एशिया कप में खेल रहा है। लेकिन अब उसी माफी के वीडियो की वजह से पाकिस्तान फंस गया है। आईसीसी ने पीसीबी को मेल भेजकर खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के एरिया (PMOA) में नियमों का उल्लंघन करने पर सवाल पूछे हैं।
पाकिस्तान ने नियम की धज्जियां उड़ा दी
पाकिस्तान टीम का मीडिया मैनेजर मैच रेफरी के रूम में मोबाइल फोन लेकर पहुंच गया। फिर उसने रेफरी के साथ पाकिस्तानी टीम के कप्तान, कोच और मैनेजर की बातचीज रिकॉर्ड की। इसके बाद इस वीडियो को म्यूट करके सोशल मीडिया पर शेयर किया। पायक्रॉफ्ट और आईसीसी किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए मीटिंग रखी थी लेकिन पाकिस्तान ने गलत दावा करते हुए खबर फैसला कि मैच रेफरी ने माफी मांगी है।
पाकिस्तान पर एक्शन लेगी आईसीसी
आईसीसी के सीईओ संयोग गुप्ता ने पीसीबी को मेल भेजा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस गलती के लिए आईसीसी से सजा भी मिल सकती है। अब सजा क्या होगी, इसका फैसला आईसीसी की तरफ से किया जाएगा। हालांकि इससे एशिया कप में पाकिस्तान को खेलने से शायद नहीं रोका जाए, क्योंकि इससे टूर्नामेंट बाधित होगा। एशिया कप के सुपर4 राउंड की शुरुआत 20 सितंबर से होनी है। पाकिस्तान 21 को भारत के खिलाफ खेलेगा।
बैन और फंड रुकने का खतरा
पाकिस्तान के इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने पर कुछ समय के लिए बैन लगाया जा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा आर्थिक नुकसान का है। इस गलती की वजह से आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का फंड रोक या काट सकती है। पीसीबी के कुल बजट का 50 प्रतिशत हिस्सा आईसीसी से आता है। वहां कटौती हुई तो पाकिस्तान नुकसान को झेल नहीं पाएगा। पाकिस्तान के पास अगले कुछ सालों में आईसीसी इवेंट की मेजबानी नहीं है। मेजबानी होने पर वो भी छीन सकती थी।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…