Select Date:

राजपाल यादव को आज मिलेगी जमानत, या फिर जेल में कटेंगी रातें? इंडस्‍ट्री की मदद के बीच HC में सुनवाई

Updated on 16-02-2026 01:18 PM
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव की जमानत याचिका पर दिल्‍ली हाई कोर्ट में सोमवार को फिर से सुनवाई होने वाली है। एक्‍टर करीब 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस केस में अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं। बीते 12 फरवरी को हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को 7 चेक-बाउंस मामले में जमानत नहीं दी थी। एक्‍टर के वकील की मांग पर ही सुनवाई को 16 फरवरी के लिए टाल दिया गया था। राजपाल यादव ने एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की है।

बीते गुरुवार, 12 फरवरी को राजपाल यादव की अंतरिम जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए, दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्‍टर और उनके वकील दोनों को फटकार लगाई थी। जस्‍ट‍िस स्‍वर्णकांता शर्मा की अदालत ने दो टूक शब्‍दों में कहा था कि 'आप जेल जेल इसलिए गए, क्योंकि आपने अपना वादा पूरा नहीं किया।' कोर्ट ने यह भी कहा कि फाइल देखते हुए बहुत सी ऐसी बातें थीं जिनके बारे में अभी पता चला है। मसलन, राजपाल ने पिछले कोर्ट ऑर्डर को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया था और सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं दी।

राजपाल यादव के वकील की मांग के बाद टाली गई थी सुनवाई

एक्‍टर के वकील ने अदालत से कहा था, 'हमने कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं कर पाए। हमने बेल एप्लीकेशन फाइल की है। दूसरी तरफ से जवाब मांगा जा सकता है। केस सोमवार तक के लिए टाला जा सकता है। मैं तब तक कुछ न कुछ लेकर आऊंगा।' कोर्ट ने केस सोमवार तक के लिए टाल दिया था और श‍िकायतकर्ता से जमानत अर्जी पर जवाब मांगा था।

सलमान-अजय समेत, राजपाल के सपोर्ट में उतरी इंडस्‍ट्री

एक तरफ जहां राजपाल यादव कोर्ट से राहत का इंतजार कर रहे हैं, वहीं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से लगातार उनके लिए सपोर्ट और मदद की घोषणा हो रही है। एक्‍टर के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि बहुत से लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं। इनमें सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स शामिल हैं। गोल्‍डी ने कहा कि उनकी डेविड धवन से भी बात हुई है। रतन जैन, वरुण धवन समेत बहुत से लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जब गोल्‍डी से पूछा गया कि क्या राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले मदद मांगी थी, तो गोल्डी ने कोई कमेंट नहीं किया और कहा, 'मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगा। अच्छी बात यह है कि उनकी हालत खराब होने के बाद, इंडस्ट्री चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी रही और इसकी तारीफ होनी चाहिए। सभी ने मदद का वादा किया है, लेकिन ऐसे ट्रांजैक्शन रातों-रात नहीं होते।'

पत्‍नी राधा यादव ने भी मदद मिलने की पुष्‍ट‍ि की

एक्‍टर की पत्नी राधा यादव ने भी मदद मिलने की पुष्टि की है। हालांकि, उन्‍होंने सलमान, अजय या अक्षय, किसी का नाम नहीं लिया। हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' से बातचीत में जब राधा से जब पूछा गया कि अभी राजपाल यादव कैसे हैं तो वह बोलीं, 'मुझे अभी तक जो समझ आ रहा है, उस हिसाब से वह ठीक हैं। हमारा पूरा परिवार साथ है। फैंस और इंडस्ट्री से जो सपोर्ट और प्यार मिल रहा है, उसके लिए हम सभी बहुत आभारी हैं। मैं अभी किसी का नाम नहीं ले सकती, लेकिन मैं इतना कहना चाहूंगी कि इंडस्ट्री के कई लोगों ने आगे आकर सपोर्ट किया है। इस समय मैं नाम और रकम नहीं बता सकती।' राधा यादव ने आगे कहा कि अभी वह बस इतना ही कह सकती हैं कि राजपाल रिहा होने के बाद मीडिया से बात करेंगे और वही इस मामले पर और स्पष्टीकरण दे सकेंगे।

राजपाल यादव ने साल 2010 में लिया था कर्ज

राजपाल यादव के कर्ज की यह कहानी साल 2010 से शुरू हुई। बतौर डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर उन्‍होंने फिल्म 'अता पता लापता' बनाई थी, जो 2012 में रिलीज हुई। इसी के लिए एक्‍टर ने 2010 में मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (M/s Murali Projects) नाम की कंपनी से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे और इसके बदले 8 करोड़ चुकाने की बात कही गई थी। फिल्म में करीब 170 कलाकार थे। लेकिन यह बॉक्‍स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। श‍िकायतकर्ता कंपनी का कहना है कि एक्टर ने अभी तक वह रकम नहीं लौटाई है। इस बीच उन्‍होंने जो 7 चेक दिए, वो भी बाउंस हो गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.