रसेल के छक्के भूल जाएंगे... खूंखार देसी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से लौटकर खेलेगा आईपीएल? पैसों की बरसात होगी
Updated on
09-12-2025 01:25 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 1355 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया था। ऑक्शन टेबल के लिए सिर्फ 350 खिलाड़ी शॉटलिस्ट किए गए हैं। नीलामी में इनके नाम पर ही बोली लगेगी। इन 350 नामों में एक नाम निखिल चौधरी का भी है। निखिल ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। बिग बैश में खेलते हैं लेकिन उन्होंने भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में अपना नाम रजिस्टर करवाया है।
निखिल भारतीय खिलाड़ी कैसे हुए?
29 साल के ऑलराउंडर निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया में खेलते हैं लेकिन भारतीय खिलाड़ी के नाम में अपना नाम कैसे दिया है? भारतीय क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास लेने के बाद ही कोई खिलाड़ी विदेशी लीग में खेल सकता है। इसके बाद भी उनका नाम ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ी के रूप में कैसे रजिस्टर हुआ, इसकी जानकारी अभी तक बीसीसीआई या निखिल की तरफ से नहीं दि गई है। क्या वह ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट से नाता तोड़ रहे हैं? 7 दिसंबर को निखिल ने ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट खेला था।

2017 में उन्होंने पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। करीब तीन साल तक भारत खेले लेकिन आईपीएल में मौका नहीं मिल पाया। कोविड के दौरान वह ट्रेवल वीजा ऑस्ट्रेलिया गए और फिर वहीं क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। क्लब क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद लोकल कोच ने बिग बैश लीग के लिए उनका नाम सजेस्ट किया। 2023-24 सीजन के लिए उन्हें होबार्ड हैरिकेन्स ने साइन किया।
निखिल चौधरी बिग बैश में रिकॉर्ड कैसा है?
36 टी20 मैचों में वह 538 रन बनाने के साथ 16 विकेट ले चुके हैं। बिग बैश लीग में वह मध्यक्रम में होबार्ड के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेल चुके हैं। 20 मैचों में टीम के लिए उन्होंने 386 रन बनाए हैं। इसी साल उन्होंने तस्मानिया के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया। 5 मैचों में करीब 46 की औसत से उनके नाम 367 रन हैं। वह 5 विकेट भी ले चुके हैं। निखिल की सबसे बड़ी पारी 163 रनों की है।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…