बॉलर्स जमाएंगे सिक्का या बल्ले से मचेगा कोहराम, मुंबई और दिल्ली के मैच में कैसी होगी वानखेड़े स्टेडियम की पिच
Updated on
21-05-2025 01:38 PM
मुंबई: एकमात्र उपलब्ध प्लेऑफ स्थान के लिए चुनौती पेश कर रही मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम पर आमने-सामने होंगी। मुंबई को इस मैच में जीत मिलती है तो टीम का प्लेऑफ में स्थान पक्का हो जाएगा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स जीत हासिल करके प्लेऑफ की रेस में बने रहना चाहेगी। बेहद खराब शुरुआत के बाद जोरदार वापसी की और अब शीर्ष चार में शामिल है। दिल्ली की शुरुआत काफी अच्छी रही थी लेकिन टीम अपने पिछले छह मैच में सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई है।
वानखेड़े की पिच कैसी होगी?
वानखेड़े स्टेडियम की खास बात है कि यहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए मदद होती है। लाल मिट्टी की पिच शुरुआत में पेस बॉलर्स को मदद देती है। ऐसे में नई गेंद के खिलाफ आते ही छक्के चौके मारना आसान नहीं होता। आईपीएल 2025 में अभी तक वानखेड़े स्टेडियम पर कुल 6 मुकाबले खेले हए हैं। इस दौरान सिर्फ 3 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना है। चार बार पहले बैटिंग करने वाली टीम 180 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। यही वजह है कि मुंबई और दिल्ली के मैच में पिच उसी को मदद करेगी जो अच्छा प्रदर्शन करेगा।
रन चेज करना होता है आसान
वानखेड़े स्टेडियम पर रन चेज करना आसान होता है। दूसरी पारी के दौरान ओस आ ही जाती है और इसकी वजह से बैटिंग आसान हो जाती है। दिल्ली और मुंबई के मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग का फैसला कर सकती है। इस मैच में बाऱिश आने की संभावना है। इस स्थिति में भी बात में बैटिंग करना आसान होता है क्योंकि डकवर्थ लुईस नियम से टीम को अपना टारगेट पता रहता है।
मैच में बारिश की संभावना
इस मैच पर हालांकि आंधी और बारिश का असर पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए पूर्वानुमान में बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा, ‘आंधी और बिजली कड़कने के साथ बारिश, भारी बारिश और अलग-अलग जगहों पर तेज हवाएं 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ चल सकती हैं।’ बारिश के कारण मैच धुलने की स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा।
मुंबई vs दिल्ली हेड टू हेड
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 2008 सीजन से ही जंग हो रही है। अभी तक दोनों टीमों की भिडंत 36 मुकाबलों में हुई है। इसमें हार्दिक पंड्या की टीम ने 20 जीते हैं। दूसरी तरफ दिल्ली को 16 जीत मिली है। इस सीजन अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मुकाबले में मुंबई को 12 रनों से जीत मिली थी। उसी मैच से दिल्ली का डाउनफॉल शुरू हुआ था।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…