Select Date:

बैटिंग में बरसेंगे रन या बॉलिंग में मचेगा कोहराम, जानें भारत बनाम श्रीलंका के लिए कैसी होगी पिच

Updated on 09-10-2024 01:15 PM
दुबई: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की टक्कर श्रीलंका के साथ है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपना तीसरा मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। पहले दो मैचों में भारतीय टीम को एक में हार और एक में जीत मिली है। इस तरह हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने ग्रुप में दो अंक के साथ चौथे स्थान पर है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में जब टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश सिर्फ मैच में जीत नहीं, बल्कि अपने रन रेट में सुधार पर भी होगी।

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में खेले गए अपने दोनों मुकाबले में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले हैं। टीम का तीसरा मैच भी इसी मैदान पर होगा। ऐसे में आइए जानते हैं भारत और श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए कैसी होने वाली है यहां की पिच और दुबई के मौसम का हाल।

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लिए दुबई की पिच धीमी रहने की उम्मीद है। पिच पर उछाल भी कम देखने को मिलेगी जैसा की अभी तक के मुकाबले में हुआ है। ऐसे में इस ट्रैक पर बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी मुश्किल हो सकती है। हालांकि, गेंदबाजी में स्पिनर अपना कमाल दिखा सकते हैं। बैटिंग में पिच से मदद नहीं मिलने के कारण मुकाबला लो स्कोरिंग होने की उम्मीद है।

स्लो पिच होने के कारण दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बहुत ही कम चौके और छक्के देखने को मिलेंगे। दुबई का मैदान भी काफी बड़ा है। ऐसे में बल्लेबाज को रन के लिए सिंगल और डबल पर ज्यादा निर्भर रहना पड़ सकता है। इस मैदान पर टॉस की भूमिका भी काफी अहम रहने वाली है। टॉस जीतने वाली कप्तान लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी, स्लो पिच दोनों टीमें चाहेगी कि उसे छोटा टारगेट मिला।

कैसा रहेगा दुबई का मौसम

दुबई में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले के दौरान मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। हालांकि, मैच शाम को है तो थोड़ी बहुत राहत जरूर रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान तापमान 37 से 40 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.