बांग्लादेश से हिंदुओं को खत्म करके मानेंगे यूनुस? एक और घर को इस्लामिक भीड़ ने जलाया, भड़कीं तसलीमा
Updated on
29-12-2025 12:40 PM
ढाका: बांग्लादेश के चटगांव में इस हफ्ते कुछ बैनर्स मिले हैं, जिसमें फरवरी में होने वाले चुनाव से पहले 2 लाख से ज्यादा हिन्दुओं को मारने की बात की गई है। और जिस तरह से हिन्दुओं से बांग्लादेश में हिंसा हो रही है, ऐसा लगता है कि बैनर में जो लिखा गया है, वो शुरू हो चुका है। बांग्लादेश में एक और हिंदू के घर को जलाकर राख कर दिया गया। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के शह पर ऐसा किया जा रहा है। वो कट्टरपंथी इस्लामिक भीड़ को रोकने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। ये इस्लामिक भीड़ अब बांग्लादेश से हिन्दुओं को हमेशा के लिए खत्म करने पर तुली हुई है।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 27 दिसंबर को पीरोजपुर के डुमरीटोला गांव में साहा परिवार के घर को भीड़ ने आगे के हवाले कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, कपड़े में पेट्रोल डालकर फिर ये आग लगाई गई थी, जिससे पूरा घर जलकर खाक हो गया। बांग्लादेश में पिछले साल अगस्त के बाद, जब शेख हसीना को भगा दिया गया था, तब से बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाकर भयानक हिंसा हो रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद हिंदुओं से हिंसा के 2900 से ज्यादा मामले सामने आ चुके है।
बांग्लादेश में हिंदुओं से हिंसा जारी बांग्लादेश की लेखिका तस्लीमा नसरीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि "फिरोजपुर के डुमरीटोला गांव में साहा परिवार के घर के पांच कमरों को हिंदू-विरोधी जिहादियों ने जला दिया। उन्होंने सुबह-सुबह घर में आग लगा दी, जब सब सो रहे थे।" उन्होंने आगे कहा कि "चटगांव के राउजान में भी, जिहादियों ने इसी तरह सुबह-सुबह हिंदू घरों में आग लगा दी थी। क्या देश में बचे हुए सभी हिंदू घर इसी तरह जला दिए जाएंगे? वे हिंदुओं को जिंदा जलाना चाहते हैं, इसीलिए वे तब आग लगाते हैं जब लोग सो रहे होते हैं। क्या यूनुस सिर्फ बांसुरी बजा रहा है?" पिछले हफ्ते चटोग्राम में भी एक हिंदू परिवार के घर में देर रात में उस वक्त आग लगा दी गई थी, जब पूरा परिवार सो रहा था। इस दौरान उनके घर बंद कर दिए गये थे। चूंकी घर कच्चे का था, इसलिए वो किसी तरह घर की खिड़की को काटकर बाहर निकल पाए।बंगाली में लिखा हुआ एक धमकी भरे मैसेज भी मिला है, जिसमें हिंदुओं पर "इस्लाम और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ" काम करने का आरोप लगाया गया और कहा गया कि अगर ये कथित गतिविधियां जारी रहीं तो गैर-मुसलमानों के घरों, संपत्ति और उनकी दुकानों को "बख्शा नहीं जाएगा"। द डेली स्टार के अनुसार, इलाके में आगजनी की बड़ी घटनाओं के तहत, पांच दिनों के अंदर रावजान में तीन जगहों पर सात हिंदू परिवारों के घरों में आग लगा दी गई है। पुलिस ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय मौलानाओं से बात की है।
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
मनीला: अमेरिका ने जापान और फिलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फिलीपींस में बाल्किस्तान 2026 नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास को जमीन से लेकर समुद्र…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…