जेब में एक करोड़ रुपये हैं, दिल्ली में लियोनेल मेसी से मिला सकते हैं हाथ
Updated on
15-12-2025 01:31 PM
नई दिल्ली: अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान लियोनेल मेसी के भारत टूर का आज तीसरा दिन है। पहले दो दिन वह कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में हुए इवेंट में शामिल हुए। उनके स्वागत में दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मेसी का यह दौरा हाई-प्रोफाइल बैठकों और बड़े आयोजनों से भरा हुआ है। इस दौरे के दौरान, मेसी एक विशेष 'मीट एंड ग्रीट' कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके लिए कुछ कॉर्पोरेट हस्तियों ने फुटबॉल आइकन से मिलने के लिए 1 करोड़ रुपये तक खर्च किए हैं।
मेसी और उनके दल के लिए दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित द लीला पैलेस होटल में एक पूरा फ्लोर रिजर्व किया गया है। वे होटल के प्रेसिडेंशियल सुइट्स में ठहरेंगे, जिनकी कीमत लगभग 3.5 लाख से 7 लाख रुपये प्रति रात बताई जा रही है। होटल स्टाफ को मेसी के ठहरने से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा न करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
होटल तक एयरपोर्ट से पहुंचने में करीब 30 मिनट लगेंगे, लेकिन लीला पैलेस के आसपास का माहौल किसी किले से कम नहीं है। भारत में मेसी के पिछले कार्यक्रमों में हुई भीड़ को देखते हुए, दिल्ली के इस होटल की सुरक्षा को अभेद्य बना दिया गया है।
इस खास 'मीट एंड ग्रीट' कार्यक्रम में चुनिंदा कॉर्पोरेट और वीआईपी मेहमानों को मेसी से मिलने का मौका मिलेगा। सूत्रों के अनुसार, इस एक्सक्लूसिव मुलाकात के लिए कुछ कंपनियों ने 1 करोड़ रुपये तक का भुगतान किया है। यह रकम फुटबॉल के इस दिग्गज खिलाड़ी से मिलने के अवसर के लिए चुकाई गई है।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…