Select Date:

अर्जेंटीना की हार के साथ ही इस दिग्गज का करियर भी खत्म, 2022 में लियोनल मेसी को बनाया था चैंपियन

Updated on 21-07-2026 01:24 PM
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक नजर आए। लगातार दूसरा विश्व कप जीतने के करीब पहुंचकर चूकी अर्जेंटीना की टीम का गम मैदान से लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस तक साफ छलका। मैच के तुरंत बाद स्तब्ध और रोते हुए नजर आए स्कालोनी ने संकेत दिया है कि वह जल्द ही अर्जेंटीना के हेड कोच का पद छोड़ सकते हैं।

2018 में संभाली थी अर्जेंटीना की कमान

साल 2018 में टीम की कमान संभालने वाले 48 वर्षीय स्कालोनी का अनुबंध इस साल के अंत में समाप्त हो रहा है। अपनी भविष्य की योजनाओं पर से पर्दा उठाते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वह दिसंबर तक ही अपने पद पर रहेंगे और उसके बाद पद छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। भविष्य के सवाल पर जवाब देते हुए स्कालोनी ने कहा, 'मैं दिसंबर तक रहूंगा और उसके बाद संभवत हट जाऊंगा। तब तक मैं काम जारी रखूंगा और फिर महासंघ के अध्यक्ष से बात करूंगा। विचार यह है कि थोड़ा ब्रेक लिया जाए और रफ्तार को धीमा किया जाए।'

2022 में जिताया था वर्ल्ड कप

कोच के रूप में अर्जेंटीना को 2022 का विश्व कप और दो लगातार कोपा अमेरिका खिताब दिलाने वाले स्कालोनी ने माना कि यह पद संभालना उनके लिए किसी सपने जैसा रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि किसी नए व्यक्ति को मौका मिलना ही न्यायसंगत होगा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, 'यह एक अविश्वसनीय जगह और एक सपने जैसा अनुभव है। यह एक ऐसा सम्मान था जो मेरी कल्पना से भी परे था। लेकिन इस नौकरी में बहुत ज्यादा मानसिक और शारीरिक ऊर्जा लगती है। दिसंबर के बाद मुझे लगता है कि यह मुश्किल होगा क्योंकि किसी और के लिए जिम्मेदारी संभालना ज्यादा सही रहेगा।'स्कालोनी ने इस बात पर जोर दिया कि परिणाम चाहे जो भी रहे हों, लेकिन टीम और प्रशंसकों के बीच जो एकजुटता उन्होंने बनाई है वह हमेशा कायम रहनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि खिलाड़ियों और देश के लोगों के बीच यह जो समूह भावना और एकता बनी है, वह कभी न टूटे। यह एहसास हमेशा के लिए रहना चाहिए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.