इन आंखों की मस्ती के... 'सुहागन चुड़ैल' के सेट पर निया शर्मा की कातिल अदाएं, कहीं चुरा ना लें आपका दिल
Updated on
03-07-2024 03:01 PM
टीवी की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों 'सुहागन चुड़ैल' में चुड़ैल का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अब उन्होंने सेट पर अपनी को-एक्ट्रेस के साथ 'इन आंखों की मस्ती के...' गाने पर क्या बेहतरीन डांस किया है। दोनों का ये BTS वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस शो के अलावा निया को 'लाफ्टर शेफ' में भी देखा जा रहा है, जहां सुदेश लहरी संग उनकी खट्टी-मीठी नोंकझोंक को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
Nia Sharma के इंस्टाग्राम पर 7.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो फैंस के लिए खूब सारे पोस्ट शेयर करती हैं। करीब 4 साल बाद टीवी पर वापसी करने वाली एक्ट्रेस इन दिनों 'सुहागन चुड़ैल' सीरियल में नजर आ रही है। इस शो में वो चुड़ैल के रोल में हैं, लेकिन सेट पर जमकर मस्ती करती हैं। निया ने इस सीरियल के सेट से अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। ब्लैक कलर का लहंगा-चोली पहने निया ने को-एक्ट्रेस देबचंद्रिमा सिंघा रॉय के साथ बॉलीवुड के आइकॉनिक सॉन्ग 'इन आंखों की मस्ती के...' पर कदम थिरकाए। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और इसे अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
'लाफ्टर शेफ' में सुदेश लहरी संग बनी जोड़ी
निया इस सीरियल के अलावा भारती सिंह का लाफ्टर शेफ शो भी कर रही हैं, जिसमें कॉमेडियन सुदेश लहरी के साथ उनकी जोड़ी जमी है। दोनों खट्टी-मीठी नोंकझोंक करते रहते हैं, जोकि दर्शकों को पसंद आ रहा है। इस सेट पर जन्नत जुबैर और रीम के साथ भी उनकी खूब जमती है।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…