Select Date:

ग्रुप स्टेज के 3 मैच रहते चेन्नई सुपर किंग्स ने साइन किया नया खिलाड़ी, टीम में इस प्लेयर को करेगा रिप्लेस

Updated on 13-05-2026 06:47 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के ग्रुप स्टेज के अभी 3 मुकाबले बाकी हैं। हालांकि अब इससे पहले ही पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने कथित तौर पर कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील हेडली नोरोन्हा को साइन कर लिया है। मैकनील चोटिल रामकृष्ण घोष को टीम में रिप्लेस करने वाले हैं।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक,सीएसके ने बीसीसीआई को लेटर लिखा है और वो साइनिंग फाइनलाइज करने के लिए अप्रूवल के लिए इंतजार कर रही है। इस बात की पुष्टि खुद सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने की है।

महाराजा ट्रॉफी में चमके थे मैकनील

2025 की महाराजा ट्रॉफी मेंगलुरु ड्रेगन्स ने जीती थी। उस सीजन 24 साल के नोरोन्हा मेंगलुरु की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 13 मैचों में 148.82 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए थे। उन्होंने उस सीजन कुल 19 छक्के उड़ाए थे।

मैकनील हेडली नोरोन्हा ऑफ स्पिनर भी हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 7.44 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट भी लिए थे। उन्होंने फाइनल में हुबली टाइगर्स के खिलाफ 25 रन देकर 2 विकेट लिए थे, जोकि उनका गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इतना ही नहीं बल्कि मैकनील को इसके बाद कर्नाटक की टीम में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए भी शामिल किया गया था। उन्होंने 3 मैच खेले थे।

कैसे चोटिल हुए थे रामकृष्ण घोष?

चेन्नई सुपर किंग्स के रामकृष्ण घोष आईपीएल 2026 में 1 ही मैच खेल पाए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उनको सीधे पैर में फ्रेक्चर हो गया था। इस मैच के बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक इस सीजन 11 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 6 में जीत दर्ज की है और वे 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.