Select Date:

लॉर्ड्स में पहली बार होगा विमेंस टेस्ट:2026 में भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबला

Updated on 23-08-2024 02:23 PM

लंदन का लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम इतिहास में पहली बार विमेंस टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। इंग्लैंड ने अपने 2026 तक का कैलेंडर रिलीज किया, इसमें बताया कि भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र विमेंस टेस्ट खेला जाएगा। जो इस ऐतिहासिक मैदान पर पहला ही विमेंस टेस्ट होगा।

इंग्लैंड 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भी एक टेस्ट खेलेगा, जो दोनों टीमों के बीच 22 साल में पहला ही टेस्ट होगा। जिम्बाब्वे के बाद इंग्लिश टीम 5 टेस्ट के लिए भारत की मेजबानी करेगी। इसके बाद इंग्लैंड सीधे ऑस्ट्रेलिया में ऐशेज सीरीज खेलने जाएगी।

स्पेशल मोमेंट पर होगा विमेंस टेस्ट
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया, 2026 में भारत-इंग्लैंड के बीच विमेंस टेस्ट स्पेशल मोमेंट पर होगा। 1976 में दिग्गज रेशल हेहो फ्लिंट की कप्तानी में आखिरी बार इंग्लैंड विमेंस टीम ने लंदन में टेस्ट खेला था। इस खास मौके के 50 साल पूरे होने पर लंदन के ही लॉर्ड्स स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच होगा।

इंग्लैंड की किसी प्लेयर ने लॉर्ड्स में टेस्ट नहीं खेला
MCC क्रिकेट कमेटी की चेयरपर्सन और इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ी क्लेयर टेलर ने कहा, "मैंने अपने करियर में 15 टेस्ट खेले, लेकिन लॉर्ड्स में एक भी नहीं खेल सकी। इसलिए मैच की खबर सुनकर मैं बहुत खुश हूं। खासकर उन प्लेयर्स के लिए भी मुझे खुशी हो रही है, जो 2026 में यह मैच खेलेंगी।

इंग्लैंड में अब क्रिकेट खेलने वालीं युवा लड़कियां होम ऑफ क्रिकेट लॉर्ड्स पर टेस्ट मैच खेलने के सपने भी देख सकती हैं। इससे यह भी साबित होगा कि क्रिकेट सभी का खेल है।"

2024 और 2025 में कोई विमेंस टेस्ट नहीं खेलेगा इंग्लैंड
इंग्लैंड विमेंस क्रिकेट टीम इस साल कोई टेस्ट नहीं खेलेगी, उन्हें अगले साल भी कोई टेस्ट नहीं खेलना है। टीम सीधे 2026 में भारत के खिलाफ ही टेस्ट खेलेगी। इससे पहले टीम ने 2023 में भारत के खिलाफ ही भारत में आखिरी टेस्ट खेला था। इसमें भारत को जीत मिली थी।

वेस्टइंडीज की मेंस और विमेंस टीम अगले साल इंग्लैंड में 3 वनडे और 3 टी-20 की सीरीज खेलने के लिए आएगी। इंग्लैंड की मेंस टीम अगले साल साउथ अफ्रीका की मेजबानी भी करेगी। फिर टीम सितंबर में ही आयरलैंड दौरे पर जाएगी।

जिम्बाब्वे क्रिकेट को बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी- ECB
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) के CEO रिचर्ड गुल्ड ने कहा, "जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट खेलना ऐतिहासिक पल रहेगा। दोनों देशों ने 20 साल से कोई टेस्ट नहीं खेला। विकसित देशों में टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देना हमारी ही जिम्मेदारी है।"

जिम्बाब्वे के बाद भारत से टेस्ट
जिम्बाब्वे के खिलाफ इंग्लैंड टीम का एकमात्र टेस्ट अगले साल 22 मई से शुरू होगा। इसके बाद टीम भारत के खिलाफ 5 टेस्ट खेलेगी। पहला मुकाबला 20 जून को शुरू होगा, जबकि आखिरी टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त तक खेला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.