वंदे भारत के भोजन में फिर निकला कीड़ा! ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना और ठेका भी हुआ रद्द
Updated on
07-04-2026 12:36 PM
अहमदाबाद: भारतीय रेल (Indian Railways) की सबसे प्रतिष्ठित ट्रेन है वंदे भारत एक्सप्रेस । इस ट्रेन में भी अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के क्या कहने। देश में चल रही तमाम वंदे भारत में इसे बेहद प्रतिष्ठित माना जाता है। लेकिन इस ट्रेन के भोजन में भी कीड़ा निकले तो आप क्या कहेंगे? जी हां, 22962 वंदे भारत एक्सप्रेस के भोजन में कीड़ा मिलने की घटना सोशल मीडिया पर आई है। इस घटना से आहत आईआरसीटीसी ने उस ट्रेन के कैटरिंग ठेकेदार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया है। साथ ही टर्मिनेश का नोटिस भी सर्व कर दिया है।
सोशल मीडिया पर हुई शिकायत
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आदित्य डिडवानिया @adityadidwania ने इस वाकये को अपने हैंडल पर शेयर किया है। उसने लिखा है कि उनके कोच में कम से कम दो व्यक्ति के भोजन में कीड़ा निकला। इसके बाद पीड़ित यात्रियों के साथ साथ अन्य यात्रियों ने परोसे गए भोजन को खाना बंद कर दिया।
ट्रेन का कैटरिंग ठेकेदार कौन
डिडवानिया ने अपने पोस्ट में बताया है कि इस ट्रेन का कैटरिंग ठेकेदार या लाइसेंसी कंपनी मेसर्स ब्रंदावन फूड प्रोडक्ट्स है। यह रेलवे के सबसे बड़े कैटरिंग ठेकेदार आरके अग्रवाल ग्रुप की कंपनी है। उस यात्री ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI), रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्रालय और भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन आदि को टैग करते हुए इस कैटरिंग ठेकेदार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ठेका रद्द हो
वह लिखते हैं "बस एक ही विनती है, उस ठेकेदार के यहां छापा मारें। मुझे विश्वास है कि उनके यहां FSSAI के मानकों के अनुरूप भोजन नहीं बन रहा होगा। यदि ठेकेदार की गलती है तो उसका लाइसेंस रद्द करें।" आगे उन्होंने लिखा है "उम्मीद है कि यह मामला रिश्वत लेकर रफा-दफा नहीं होगा।"
आईआरसीटीसी ने किया टर्मिनेट
इसी पोस्ट का जवाब देते हुए सरकारी कंपनी IRCTC ने लिखा है, “सर, असुविधा के लिए खेद है। इस मामले को को देखा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ठेकेदार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है। साथ ही सर्विस प्रोवाइडर को टर्मिनेशन नोटिस भी जारी किया गया है। किचन को डीप कलीनिंग और पेस्ट कंट्रोल के लिए सील कर दिया गया है।”
पिछले महीने भी एक ठेकेदार टर्मिनेट हुआ था
इससे पहले 15 मार्च 2026 को बिहार में पटना और झारखंड के टाटानगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में भी भोजन में कीड़ा निकला था। इसके बाद रेलवे ने कार्रवाई करते हुए IRCTC पर ₹10 लाख का दंड लगाया गया था। साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर ₹50 लाख का जुर्माना लगाया गया था। इसके साथ ही उसके ठेके को रद्द कर दिया गया था।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
नई दिल्ली: सरकार एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को एयरलाइन शुरू करने की अनुमति दे सकती है। इससे अडानी ग्रुप और जीएमआर एयरपोर्ट्स के एयरलाइन सेक्टर में उतरने का रास्ता साफ हो सकता…
नई दिल्ली: इस साल देश के सबसे बड़े आईपीओ एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की आज शेयर मार्केट में लिस्टिंग हो गई। हालांकि यह निवेशकों की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। बाजार…
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने जून तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट में…
नई दिल्ली: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते (CETA) से भारतीय बाजारों की रौनक बढ़ने वाली है। अब आम ग्राहकों के पास बाजारों में सामान चुनने के लिए और भी ज्यादा विकल्प होंगे।…