Select Date:

महज 35 में एक्स-रे और 17 रुपए में किडनी टेस्ट, पटना वाले खान सर का सबसे सस्ता अस्पताल

Updated on 22-01-2026 12:33 PM
बेतिया: महज 35 रुपए में एक्स-रे और 17 रुपए में किडनी टेस्ट होगा। पटना वाले खान सर का सबसे सस्ता अस्पताल खुल गया। शिक्षा जगत में अपनी पढ़ाने की शैली के लिए फेमस खान सर ने अब समाज सेवा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने एक ऐसे डायग्नोस्टिक सेंटर की शुरुआत की है, जहां बाजार से कई गुना कम कीमतों पर गंभीर बीमारियों की जांच की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य उन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत पहुंचाना है, जो महंगे इलाज और भारी-भरकम टेस्ट रिपोर्ट के खर्च के कारण इलाज नहीं करा पाते। खान सर की इस किफायती स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से की है। यहां विश्वस्तरीय मशीनों के जरिए न्यूनतम दरों पर टेस्ट किए जा रहे हैं।

35 में एक्स-रे और 17 रुपए में किडनी टेस्ट

खान सर के इस नए स्वास्थ्य केंद्र ने जांच दरों को इतना कम रखा है कि लोग दंग हैं। जहां निजी लैब में एक्स-रे के लिए सैकड़ों रुपए लिए जाते हैं, वहीं यहां मात्र 35 रुपए में यह सुविधा उपलब्ध है। इसी तरह, किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT) जैसे महत्वपूर्ण टेस्ट के लिए सिर्फ 17 रुपए की मामूली फीस तय की गई है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा।

बाजार की कीमतों को दी बड़ी चुनौती

इनका दावा है कि उनके सेंटर पर मिलने वाली सुविधाएं अत्याधुनिक हैं, लेकिन इनकी कीमतें आम आदमी की जेब के मुफिद है। आमतौर पर जिन जांचों के लिए हजारों रुपए खर्च करने पड़ते थे, अब वे खान सर की इस पहल के कारण चंद रुपयों में संभव हो पा रही हैं। ये कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में मची व्यावसायिक लूट पर एक कड़ा प्रहार माना जा रहा है।

गरीबों के लिए मसीहा बने खान सर

शिक्षा के बाद अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में खान सर की इस सक्रियता ने उन्हें एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका मानना है कि अगर हर बड़े शहर में ऐसी सुविधाएं शुरू हों, तो देश का कोई भी गरीब इलाज के अभाव में दम नहीं तोड़ेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.