यश दयाल की शादी के बाद ये वीडियो वायरल, वाइफ श्वेता संग इस अंदाज में दिखा क्रिकेटर
Updated on
17-03-2026 01:37 PM
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। यश अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, यश दयाल ने कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो 4 फरवरी को नोएडा में यश और श्वेता की शादी हुई। यश ने अब तक आधिकारिक तौर पर शादी की पुष्टि नहीं की है।
हालांकि, उनकी वाइफ श्वेता पुंडीर इंस्टाग्राम पर लगातार उनके साथ वीडियो और फोटो शेयर कर रही हैं। अब एक वीडियो श्वेता ने पिछले दिन यश के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जोकि अब वायरल हो रहा है।
पत्नी श्वेता के संग इस अंदाज में दिखे यश दयाल
श्वेता पुंडीर ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर यश दयाल के साथ शेयर की है। उस वीडियो में यश बेबी डॉग लेकर हाथ में खड़े होते हैं और उनकी वाइफ श्वेता डांस कर रही होती हैं। या यूं कहें कि श्वेता ने यश के साथ इंस्टाग्राम पर रील शेयर की है। इससे पहले भी कंटेंट क्रिएटर ने यश दयाल के साथ एक वीडियो शेयर की थी।
कौन हैं श्वेता पुंडीर?
श्वेता पुंडीर एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। वह दिल्ली में रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 587,000 से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उन्होंने इंटरनेशनल लीजेंड्स लीग में ब्रॉडकास्टर के रूप में भी काम किया था।
आरसीबी के लिए एक्शन में नजर आएंगे यश दयाल
28 साल के यश दयाल आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। उनको आरसीबी ने मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन कर लिया था। यश दयाल 2024 से आरसीबी के साथ हैं। यश ने आईपीएल में 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने 43 आईपीएल मुकाबलों में 41 विकेट लिए हैं। बता दें कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला मैच आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…