Select Date:

'तुम चोर हो...' जान्हवी कपूर को बचपन में पड़ी थी फटकार, पर अब भी नहीं बदली आदत, होटल से चुराती हैं ये सामान

Updated on 06-06-2024 01:46 PM
अपने घर पर लंच के दौरान 'कर्ली टेल्स' ने Janhvi Kapoor से पूछा, 'क्या आप होटलों से कुछ लेती हैं? इस पर एक्ट्रेस ने तपाक से कहा, 'तकिए।' फिर उनसे पूछा गया, 'क्या आप इजाजत लेती हैं या इसे खुद ही उठा लेती हैं?' जान्हवी ने कहा, 'कभी-कभी।' जान्हवी कपूर ने बोला, 'मैंने उन्हें अलग-अलग होटलों से लिया है। मैं इसे हर बार ले जाती हूं, जब मैं घर से तकिया ले जाना भूल जाती हैं और मैं ट्रैवल कर रही होती हूं या लंबी फ्लाइट होती है तो, ताकि मैं फ्लाइट में सो सकूं।'

जान्हवी ने बचपन में चुराया था सामान, मां से पड़ी थी डांट

इसी इंटरव्यू में 27 साल की जान्हवी ने दुकान से सामान चुराने के अनुभव के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि जब वो छोटी थीं, तब वो अपने पैरेंट्स श्रीदेवी और बोनी कपूर के साथ किड्स स्टोर पर गई थीं और बिना पैसे दिए अपने लिए कुछ खरीदा था। उन्होंने कहा, 'मैं बच्ची थी। मुझे लगता है कि मैं डिज्नी स्टोर में थी और वहां कैंडी या कुछ और था। मुझे वास्तव में पैसों के बारे में समझ नहीं थी। मैंने कुछ उठाया और भाग गई। मैं मम्मी-पापा से मिली और कहा, 'मुझे ये मिला ऐर हमें इसके लिए पैसे नहीं देने पड़े।' इसपर उन्होंने ऐसे रिएक्ट किया कि 'तुम चोर हो।'

'मिस्टर एंड मिसेज माही' में आईं नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर को हालिया रिलीज 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में राजकुमार राव के साथ देखा गया। शरण शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पांच दिनों में 20.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी, जोकि जान्हवी की अब तक की सबसे ज्यादा हाईएस्ट ओपनिंग मूवी है, क्योंकि उनकी ज्यादातर फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई हैं। मालूम हो कि साल 2018 में 'धड़क' मूवी से जान्हवी ने बॉलीवुड में कदम रखा था।

जान्हवी कपूर की अपकमिंग मूवीज

अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो जान्हवी को सुधांशु सरिया की 'उलझन' में देखा जाएगा। इस फिल्म में मेयांग चांग, रोशन मैथ्यू, गुलशन देवैया और राजेंद्र गुप्ता जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। 5 जुलाई को पर्दे पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में IFS अधिकारी की जर्नी दिखाई जाएगी। इसके अलावा जान्हवी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी जलवा बिखेरने जा रही हैं। वो जूनियर एनटीआर के साथ 'देवरा' में हैं। ये जान्हवी का तेलुगू डेब्यू होगा। फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी। इसके अलावा वो राम चरण के साथ भी एक फिल्म कर रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.