'तुम आया, कैमरा साथ लाया, भगाओ इसको', दीपक चाहर को यूं एमएस धोनी ने मजेदार अंदाज में फटकारा
Updated on
22-04-2026 02:56 PM
मुंबई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमों की टक्कर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होनी है। मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के सबसे करीबियों में गिना जाता है। दोनों टीमों के मैच से पहले धोनी और दीपक चाहर
कैमरामैन के साथ धोनी से मिलने आए चाहर
वानखेड़े स्टेडियम में दीपक चाहर महेंद्र सिंह धोनी से मिलने पहुंचे। इस दौरान कैमरामैन उनके साथ था और वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी ने कैमरा देखा, उन्होंने मस्ती भरे अंदाज में कहा- तुम आया। कैमरा साथ लाया। भगाओ इसको।इसके बाद दीपक चाहर ने कैमरामैन से कहा- जाओ भईया आप। फिर धोनी ने हंसते हुए कहा- हां, क्योंकि बात नहीं कर पाएंगे हम।
दीपक ने छूए धोनी के पैर
मुंबई इंडियंस के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया है। इस दौरान दीपक चाहर ने धोनी के पैर छूने की कोशिश की लेकिन वह पीछे की तरफ हट गए। इसके बाद धोनी अपनी और दीपक चाहर की दाढ़ी के बारे में कुछ बात कर रहे थे।
दीपक चाहर का प्रदर्शन निराशाजनक
आईपीएल 2026 में दीपक चाहर का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। 3 मैचों में उन्बोंने 13 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन दिए हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक विकेट लिया। इसी वजह से मुंबई ने उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी ड्रॉप कर दिया है। 2018 से 2024 सीजन तक दीपक सीएसके का हिस्सा थे। मुंबई इंडियंस ने सीएसके के खिलाफ बिडिंग वॉर में उन्हें 9 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा था। 33 साल के दीपक चाहर भारत के लिए 25 टी20 इंटरनेशनल और 13 वनडे खेल चुके हैं। उनके नाम कुल 47 विकेट हैं। 2023 में वह आखिरी बार नीली जर्सी में नजर आए थे।
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…