Select Date:

UPI और ATM से PF का पैसा इसी महीने से निकाल सकेंगे, तीन दिन के लिए ब्लैकआउट हो जाएंगे सर्वर

Updated on 19-06-2026 12:02 PM
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि यह सुविधा इस महीने के अंत तक शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% की दर से ब्याज सदस्यों के खातों में इसी महीने भेज दिया जाएगा।

श्रम मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, 'EPFO 2.01 के तहत सेंट्रलाइज्ड IT सिस्टम का काम पूरा हो चुका है। इस महीने के अंत तक UPI के जरिए फंड निकासी की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।' उन्होंने कहा कि सदस्य अपने क्लेम की रकम UPI के जरिए अपने बैंक खाते में तुरंत ले सकेंगे और फिर किसी भी ATM से निकाल सकेंगे।

तीन दिन का ब्लैकआउट

अधिकारी ने बताया, 'यह सुविधा शुरू करने से पहले आने वाले दिनों में EPFO के सर्वर कम से कम 3 दिनों के लिए ब्लैकआउट कर जाएंगे। EPFO 2.01 के तहत शुरू होने वाली व्यवस्था को अपडेट करने के लिए ऐसा करना जरूरी है।'

EPFO के नियमों के मुताबिक, मेंबर के अकाउंट में अंशदान का 25% हिस्सा मिनिमम बैलेंस के रूप में रहना अनिवार्य है। वहीं, बीमारी, पढ़ाई, शादी और घर बनाने जैसे मामलों में 5 लाख रुपये तक के क्लेम का ऑटो-सेटलमेंट होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में कई सारी संस्थाएं और बैंक लोगों को होम लोन की सुविधा देते हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही शामिल हैं। वहीं, आज के समय में…
 31 August 2026
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
 31 August 2026
नई दिल्ली: दूध से बने पनीर को सब जानते हैं। लेकिन वनस्पतियों से बने Analogue Paneer के बारे में किसी-किसी को पता है। इसे असली पनीर के नाम पर खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
Advt.