YRF ने ठुकराया नेटफ्लिक्स का 215 करोड़ के ऑफर, थिएटर में रिलीज होगी आलिया-शरवरी की फिल्म
Updated on
24-02-2026 02:12 PM
YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी। इस मूवी का ऐलान साल 2024 में किया गया था। और 2025 में ये रिलीज भी होने वाली थी। मगर इसे पोस्टपोन कर दिया गया। और कहा गया कि ये सीधे OTT पर आएगी। मगर अब एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इसे थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स न नेटफ्लिक्स की करोड़ों रुपये की डील ठुकरा दी है।
'वैराइटी इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, यश राज फिल्म्स को Netflix के साथ 215 करोड़ रुपये की स्ट्रीमिंग डील मिली थी। जिसके तहत फिल्म सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होनी थी। लेकिन प्रोडक्शन कंपनी ने इस ऑफर को ठुकरा दिया और कहा कि वह इसे सिनेमाघरों में ही उतारेंगे।
OTT पर नहीं आएगी 'अल्फा'
YRF के स्पोक्सपर्सन ने इस बात की पुष्टि की कि 'अल्फा' थिएटर्स में ही उतारी जाएगी। उन्होंने फिल्म के सीधे OTT पर आने की खबरों को अफवाह बताया। कहा कि इसे गलत तरह से पेश करने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक, YRF अपनी फिल्मों को थिएटर्स से पहले ओटीटी पर नहीं डालती है।
'अल्फा' से है मेकर्स को पूरी उम्मीद
कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'अल्फा को बहुत स्पेशल फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें देश की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक, आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। साथ ही सबसे ज्यादा टैलेंटेड एक्ट्रेस शरवरी भी नजर आएंगी। हमें पूरी उम्मीद है कि हमने बहुत अच्छी मूवी बनाई है और ऑडियंस पूरी तरह से एंटरटेन भी होगी। वो लोग इसे खूब प्यार भी देंगे, जैसे दूसरी एक्शन फिल्मों को देते हैं।'
आलिया भट्ट- बॉबी देओल में अनबन की थी चर्चा
इस मूवी को लेकर बीते दिनों एक और अपडेट सामने आया था। बताया गया था कि आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच खटपट हो गई थी। एक्ट्रेस कुछ क्रिएटिव एडवाइस दे रही थीं, जो एक्टर को पसंद नहीं आई और इससे ही उनके बीच अनबन हो गई थी। ये मूवी फिलहाल 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी दिन सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' भी आएगी।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…