Select Date:

जिम्बाब्वे 54 रन पर ऑलआउट:अफगानिस्तान ने 232 रन से जीता पहला वनडे, सेदिकुल्लाह अटल की सेंचुरी

Updated on 20-12-2024 02:19 PM

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में 232 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। हरारे में गुरुवार को जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। अफगानिस्तान ने सेदिकुल्लाह अटल के शतक की मदद से 6 विकेट खोकर 286 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे 54 रन ही बना सका।

अफगानिस्तान से अल्लाह गजनफर और नावीद जादरान ने 3-3 विकेट लिए। दूसरा वनडे जीतकर अफगानिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहला वनडे बेनतीजा रहा था। तीसरा वनडे 21 दिसंबर को हरारे में ही खेला जाएगा।

अफगानिस्तान की मजबूत शुरुआत

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान टीम को सेदिकुल्लाह और अब्दुल मलिक ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 35 ओवर तक बैटिंग की और 191 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। मलिक 84 और अटल 104 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को न्यूमैन न्याम्हुरी ने पवेलियन भेजा।

शहीदी-नबी ने 300 के करीब पहुंचाया 

मजबूत ओपनिंग पार्टनरशिप के बाद जिम्बाब्वे ने जल्दी विकेट गंवा दिए। अजमतुल्लाह ओमरजई 5, इकराम अलीखिल 5 और रहमत शाह 1 ही रन बना सके। आखिर में कप्तान हसमतुल्लाह शहीदी ने 29 और मोहम्मद नबी ने 18 रन बनाकर स्कोर 286 रन तक पहुंचा दिया। जिम्बाब्वे से न्यूमैन न्याम्हुरी ने 3 विकेट लिए। ट्रेवर ग्वांडू को 2 और रिचर्ड नगारवा को 1 सफलता मिली। टीम के 4 बॉलर्स को कोई विकेट नहीं मिला।

बेन करन पहले ही वनडे में जीरो पर आउट

287 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे टीम को पहले ही ओवर में झटका लगा। डेब्यू कर रहे बेन करन 6 गेंदें खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल सके और रन आउट हो गए। उनके बाद टी मरुमानी 3, डायन मायर्स 1 और कप्तान क्रैग इरविन 4 ही रन बना सके।

शॉन विलियम्स ने 16 और सिकंदर रजा ने 19 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की। जैसे ही दोनों आउट हुए, टीम फिर एक बार बिखर गई। अफगानिस्तान ने 17.5 ओवर में ही होम टीम को 54 रन पर समेट दिया और 232 रन से मैच जीत लिया। अफगानिस्तान से अल्लाह गजनफर और नावीद जादरान ने 3-3 विकेट लिए। फजलहक फारूकी ने 2 और अजमतुल्लाह ओमरजई ने 1 विकेट लिया। एक बैटर रनआउट भी हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.