Select Date:

बुलवायो टेस्ट में जिम्बाब्वे ने 586 रन बनाए:विलियम्स, इरविन और बेनेट की सेंचुरी, अफगानिस्तान ने 95 रन पर 2 विकेट गंवाए

Updated on 28-12-2024 01:21 PM

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच बुलवायो में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। शुक्रवार को जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 586 रन बना दिए। टीम से शॉन विलियम्स, कप्तान क्रैग इरविन और ब्रायन बेनेट ने सेंचुरी लगाई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने 95 रन पर 2 विकेट गंवा दिए।

विलियम्स 154 पर आउट

जिम्बाब्वे ने दूसरे दिन 363/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। शॉन विलियम्स ने 145 और क्रैग इरविन ने 56 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। विलियम्स 154 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद इरविन ने बेनेट के साथ पारी संभाली।

इरविन-बेनेट ने स्कोर 450 के पार पहुंचाया

जिम्बाब्वे ने 383 रन के स्कोर पर 5वां विकेट गंवाया। यहां से इरविन और ब्रायन बेनेट टीम को 450 के पार ले गए। इरविन 104 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद बेनेट एक एंड पर टिक गए, उनके सामने न्यूमैन न्याम्हुरी 26, ब्लेसिंग मुजरबानी 19 और ट्रेवर ग्वांडु 3 रन बनाकर आउट हुए। ब्रैंडन मावुटा खाता भी नहीं खोल सके।

बेनेट 110 रन बनाकर नॉटआउट रहे, उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला ही शतक लगाया। उनकी पारी के दम पर जिम्बाब्वे ने 586 रन बना दिए। अफगानिस्तान से अल्लाह गजनफर ने 3 विकेट लिए। नावीद जादरान, जहीर खान और जिया-उर रहमान को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट अजमतुल्लाह ओमरजई ने लिया।

अफगानिस्तान ने 2 विकेट खो दिए

दूसरे दिन ही अफगानिस्तान ने भी अपनी पहली पारी शुरू कर दी। टीम ने 3 रन पर ही सेदिकुल्लाह अटल का विकेट गंवा दिया। अटल ने 3 रन बनाए। उनके बाद अब्दुल मलिक ने रहमत शाह के साथ 61 रन की पार्टनरशिप की। अब्दुल 23 रन बनाकर आउट हुए।

दिन का खेल खत्म होने तक रहमत 49 और कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी 16 रन बनाकर नॉटआउट रहे। टीम ने 95 रन बना लिए। जिम्बाब्वे से ट्रेवर ग्वांडु और ब्लेसिंग मुजरबानी को 1-1 विकेट मिला।

पहले दिन विलियम्स का शतक

गुरुवार को जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। जॉयलॉर्ड गुम्बी 9 रन बनाकर आउट हुए। बेन करन ने 68 रन की पारी खेल दी, उनके सामने टी कायतानो ने 46 रन बनाए। करन के विकेट के बाद शॉन विलियम्स ने कायतानो के साथ ही स्कोर 150 के पार पहुंचाया। उन्होंने सेंचुरी लगाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.