5G स्पेक्ट्रम की नीलामी सिर्फ 7 राउंड में खत्म, सरकार ने जुटाए 11,300 करोड़ रुपये
Updated on
26-06-2024 02:21 PM
नई दिल्ली: भारत की दूसरी 5G स्पेक्ट्रम नीलामी सात राउंड के बाद बुधवार दोपहर को सात राउंड में खत्म हो गई है। यह नीलामी एक दिन से थोड़ा ज़्यादा समय तक चली। इससे सरकार ने करीब 11,300 करोड़ रुपये मिले हैं। बताया जा रहा है कि भारती एयरटेल इस नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी है। इसने कम खर्च वाले सब-गीगाहर्ट्ज 900 मेगाहर्ट्ज बैंड के साथ-साथ 1800 और 2100 मेगाहर्ट्ज बैंड में भी स्पेक्ट्रम खरीदा है। वहीं मार्केट लीडर रिलायंस जियो ने 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में 5G बैंडविड्थ खरीदी है, जबकि वोडाफोन आइडिया (Vi) ने संभवतः 900/1800/2500 मेगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम खरीदा है।
एयरटेल ने अपनाई ये रणनीति
एयरटेल और Vi ने बड़े पैमाने पर उन टेलीकॉम सर्किल में स्पेक्ट्रम खरीदने की अपेक्षित रणनीति अपनाई है, जहां उनके परमिट इस साल समाप्त हो रहे हैं। इस साल की नीलामी में सरकार ने 10.5 गीगाहर्ट्ज 5जी एयरवेव्स की पेशकश की, जिसकी कीमत आरक्षित मूल्य पर 96,238.45 करोड़ रुपये थी। सरकार के लिए अंतिम राजस्व संग्रह जुलाई 2022 में 5जी एयरवेव्स की बिक्री में एकत्र किए गए रिकॉर्ड 1,50,173 करोड़ रुपये से काफी कम था और मार्च 2021 की 4जी नीलामी में एकत्र किए गए 77,814 करोड़ रुपये से भी कम था।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…