दिल्ली में सोने की कीमत
राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में बुधवार को तीन सत्रों की गिरावट के बाद सुधार आया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद कारोबारी धारणा में सुधार होने से कारोबारियों की सटोरिया लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का दाम 1,200 रुपया बढ़कर 1.55 लाख रुपया प्रति 10 ग्राम हो गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।चांदी के दाम में भी दो लगातार सत्र तक स्थिर रहने के बाद उछाल आया। यह पिछले बंद स्तर 2,34,600 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 7,000 रुपये बढ़कर 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट गोल्ड 1.2% गिरकर $4,240.1 प्रति औंस पर आ गया।


