Select Date:

भोपाल में होली पर हादसा: रंग डाला तो पिकअप चालक ने युवक को कुचला, 200 मीटर तक घसीटता गया

Updated on 16-03-2025 12:47 PM
भोपाल। रंग डालने पर पिकअप वाहन के चालक ने युवक को कुचल दिया। युवक पिकअप वाहन के अगले पहिए और बंफर के बीच फंसकर 200 मीटर तक उसको घसीटता चला गया। घटना भोपाल शहर के अशोका गार्डन क्षेत्र की सुभाष कालोनी में शुक्रवार को अंजाम दी गई। पिकअप चालक फरार हो गया। मृतक 27 वर्षीय शैलेंद्र सिंह इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में काम करता था।
  • होली पर शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे शैलेंद्र दोस्तों के साथ सड़क पर होली खेल रहा था। वे लोग आने-जाने वालों पर भी रंग बरसा रहे थे।
  • इसी बीच एक पिकअप चालक गली में आया तो उस पर भी रंग फेंका, चालक ने पहले गाड़ी को रिवर्स कर बचने का प्रयास किया।
  • इस पर शैलेंद्र और उसके दोस्तों ने उसको दौड़ाना शुरू कर दिया। उसके बाद पिकअप चालक ने तेजी से गाड़ी आगे की तरफ बढ़ाई, इसी दौरान शैलेंद्र आगे दाहिनी ओर के पहिए में फंस गया।
  • पिकअप चालक ने उसे गली के कोने तक घसीटा, वह किसी तरह पहिए की गिरफ्त से निकला तो दोस्तों ने उसे अरेरा कालोनी स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया।
  • सिर में गहरी चोट लगने के कारण शुक्रवार को ही शाम करीब सात बजे उसकी मौत हो गई।
  • अशोका गार्डन थाने के एएसआइ जयवीर सिंह ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2025
भोपाल के बावड़िया कला में इस साल भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कुशवाहा एकता मंच के सदस्यों ने तीन दिन तक रंग, पिचकारी और संगीत के साथ…
 16 March 2025
मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में आदिवासी परिवार के हमले में एक एएसआई की मौत हो गई। तहसीलदार के हाथ-पैर तोड़ दिए। टीआई समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हैं। गांव में धारा…
 16 March 2025
प्रदेश की 32 यूनिवर्सिटी में कुलगुरु की नियुक्ति सवालों के घेरे में है। इनमें से 15 में प्रभारी कुलगुरु नियुक्त किए गए हैं। इन्हें पद से हटाने के लिए मध्‍यप्रदेश…
 16 March 2025
आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के सहयोगी चेतन सिंह गौर की इनोवा कार में मिले 11 करोड़ रुपए कैश और 52 किलो सोने को अब आयकर विभाग सरकारी खजाने…
 16 March 2025
भोपाल के सुभाष नगर फाटक पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक हादसा हुआ, जिसमें 10 साल का बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में उसका हाथ…
 16 March 2025
नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) के नए नियमों के तहत अब मेडिकल कॉलेजों में सीटी स्कैन और एमआरआई जांच का संचालन अस्पताल प्रबंधन को ही करना होगा। इसी के तहत गांधी…
 16 March 2025
राजधानी भोपाल की 1283 लोकेशन पर एवरेज 18% तक कलेक्टर गाइडलाइन दरें बढ़ाने का प्रस्ताव है। 19 मार्च की शाम तक दावे-आपत्ति लिए जाएंगे और 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी की…
 16 March 2025
भोपाल। रंग डालने पर पिकअप वाहन के चालक ने युवक को कुचल दिया। युवक पिकअप वाहन के अगले पहिए और बंफर के बीच फंसकर 200 मीटर तक उसको घसीटता चला गया।…
 16 March 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी के तीखे तेवर के बीच बादल छाने लगे हैं। मौसम विभाग ने आज ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के आसार हैं।…
Advt.