Select Date:

बावड़िया कला में तीन दिन तक होली का जश्न:कुशवाहा एकता मंच ने परंपरागत तरीके से मनाया त्योहार, होलिका दहन से हुई शुरुआत

Updated on 16-03-2025 12:58 PM

भोपाल के बावड़िया कला में इस साल भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कुशवाहा एकता मंच के सदस्यों ने तीन दिन तक रंग, पिचकारी और संगीत के साथ पूरे गांव को उत्सव में डुबो दिया। उत्सव की शुरुआत परंपरागत होलिका दहन से हुई। पिछले कई वर्षों से एक ही स्थान पर विधि-विधान से होलिका दहन का पूजन किया जाता है। इस अवसर पर पूरे गांव के लोग एकत्र हुए

उत्सव की एक विशेष परंपरा के तहत गांववासी पहले मंदिर में इकट्ठा हुए। फिर उन परिवारों के घर गए, जिनके सदस्यों का स्वर्गवास हो चुका है। वहां रंग लगाने के बाद सभी लोग मंदिर लौटे। यहां गुड़, लड्डू और गुलाल के साथ एक-दूसरे को रंग लगाकर जश्न मनाया।महिलाओं की टोली भी अलग से जश्न में शामिल हुई। वे एक साथ मिलकर अनराय वाले घरों में जाकर रंग लगाती हैं। इसके बाद गुड़ और बताशे का वितरण किया जाता है। यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है, जिसमें सभी का सहयोग रहता है।

कार्यक्रम में गजराज सिंह कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, डालचंद कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, मुन्ना भैया, मूलचंद, मंगल कुशवाहा, मोनू, कमलेश, विशाल और छोटू सहित कई लोग मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2025
भोपाल के बावड़िया कला में इस साल भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कुशवाहा एकता मंच के सदस्यों ने तीन दिन तक रंग, पिचकारी और संगीत के साथ…
 16 March 2025
मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में आदिवासी परिवार के हमले में एक एएसआई की मौत हो गई। तहसीलदार के हाथ-पैर तोड़ दिए। टीआई समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हैं। गांव में धारा…
 16 March 2025
प्रदेश की 32 यूनिवर्सिटी में कुलगुरु की नियुक्ति सवालों के घेरे में है। इनमें से 15 में प्रभारी कुलगुरु नियुक्त किए गए हैं। इन्हें पद से हटाने के लिए मध्‍यप्रदेश…
 16 March 2025
आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के सहयोगी चेतन सिंह गौर की इनोवा कार में मिले 11 करोड़ रुपए कैश और 52 किलो सोने को अब आयकर विभाग सरकारी खजाने…
 16 March 2025
भोपाल के सुभाष नगर फाटक पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक हादसा हुआ, जिसमें 10 साल का बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में उसका हाथ…
 16 March 2025
नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) के नए नियमों के तहत अब मेडिकल कॉलेजों में सीटी स्कैन और एमआरआई जांच का संचालन अस्पताल प्रबंधन को ही करना होगा। इसी के तहत गांधी…
 16 March 2025
राजधानी भोपाल की 1283 लोकेशन पर एवरेज 18% तक कलेक्टर गाइडलाइन दरें बढ़ाने का प्रस्ताव है। 19 मार्च की शाम तक दावे-आपत्ति लिए जाएंगे और 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी की…
 16 March 2025
भोपाल। रंग डालने पर पिकअप वाहन के चालक ने युवक को कुचल दिया। युवक पिकअप वाहन के अगले पहिए और बंफर के बीच फंसकर 200 मीटर तक उसको घसीटता चला गया।…
 16 March 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी के तीखे तेवर के बीच बादल छाने लगे हैं। मौसम विभाग ने आज ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के आसार हैं।…
Advt.