अडानी के शेयर धड़ाम! बाजार खुलते ही अडानी एंटरप्राइजेज में लगा लोअर सर्किट, जानें क्यों
Updated on
04-06-2024 01:02 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज सुबह से भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार गिरावट के साथ खुला है। वहीं सेंसेक्स अभी सुबह 10 बजे के करीब 1600 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 74,808.62 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 22,757.10 के स्तर पर है। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आज सुबह से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस बीच बाजार में सुबह से ही भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार में इस भारी गिरावट के बीच अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। बाजार खुलते ही अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए हैं।
शेयरों में बिकवाली
अडानी ग्रुप के शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में लोअर सर्किट लग गया है। अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में गिरावट के चलते निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शेयरों में गिरावट के बीच गौतम अडानी की नेटवर्थ को भी झटका लगा है। इसमें भी गिरावट आई है।
लाल निशान पर पहुंचे शेयर
शेयर बाजार में रेकॉर्ड गिरावट के बीच अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। शेयर बाजार में गिरावट के बीच अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है। अभी तक तूफानी तेजी से भाग रहे अडानी के स्टॉक्स आज लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आज अडानी ग्रीन 5 फीसदी गिरावट के साथ 1932 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। अडानी पावर में 6 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 8.20 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 9.17 फीसदी, अडानी विल्मर में 5.6 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन में 8 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी में 8.90 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 9 फीसदी, अंबुजा सीमेंट में 9 फीसदी और एनडीटीवी के शेयर में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…