ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के बाद बाबा रामदेव के शेयर का शीर्षासन, रास नहीं आई 1100 करोड़ की डील
Updated on
02-07-2024 02:20 PM
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड (Patanjali Foods Ltd) का शेयर आज बाजार खुलते ही ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। कंपनी के बोर्ड ने पेरेंट कंपनी पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurved) के होम और पर्सनल केयर बिजनस को खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह डील 1100 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर हुई है। इससे आज मार्केट खुलते ही पतंजलि फूड्स का शेयर बीएसई पर चार फीसदी तेजी के साथ 1769.15 रुपये पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 1699.65 रुपये पर बंद हुआ था। लेकिन दिन चढ़ने के साथ इसमें गिरावट आई। दोपहर बाद 2.00 बजे यह 3.63% गिरावट के साथ 1638.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। कारोबार के दौरान यह 1625.95 रुपये तक नीचे गया।
पिछले एक साल में इसमें करीब 44 फीसदी तेजी आई है और इस साल यह नौ फीसदी चढ़ा है। घरेलू ब्रोकरेज एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक कंपनी के शेयर की कीमत 1790 रुपये तक जा सकती है। एडिबल ऑयल बनाने वाली कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड को पहले रुचि सोया इंडस्ट्रीज के नाम से जाना जाता था। साल 2019 में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने इनसॉल्वेंसी प्रोसेस में इसे 4,350 करोड़ रुपये में खरीदा था। जून 2022 में कंपनी का नाम बदलकर पतंजलि फूड्स लिमिटेड किया गया था। मई 2021 में इसने पतंजलि आयुर्वेद के बिस्कुट बिजनस को 60.03 करोड़ में और जून 2021 में नूडल्स और ब्रेकफास्ट सीरियल्स बिजनस को 3.5 करोड़ रुपये में खरीदा। मई 2022 में पतंजलि फूड्स ने पतंजलि आयुर्वेद के फूड बिजनस का 690 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया था।
डील के मायने
पतंजलि आयुर्वेद के नॉन-फूड बिजनस में टूथपेस्ट, तेल, साबुन और शैम्पू का कारोबार शामिल हैं। हाल में पतंजलि फूड्स ने इसे खरीदने का प्रस्ताव दिया है। पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना बाबा रामदेव ने की थी। वह कंपनी के प्रमोटर हैं जबकि आचार्य बालकृष्ण इसके एमडी हैं। प्रमोटर ग्रुप के कुल कारोबार में नॉन-फूड बिजनस की 50% से अधिक हिस्सेदारी है। पतंजलि फूड्स ने इस प्रस्ताव को मूल्यांकन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी और अब कंपनी के बोर्ड ने इस डील को मंजूरी दे दी है। पतंजलि फूड्स का 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1,164.00 रुपये है। पिछले साल तीन जुलाई को यह इस स्तर पर पहुंचा था।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…