किसे हुआ नुकसान
वहीं, दौलत गंवाने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं आईटी कंपनी एचसीएल टेक के संस्थापक शिव नाडर। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार इस साल उनकी नेटवर्थ में 5.68 अरब डॉलर की गिरावट आई है और यह 37.4 बिलियन डॉलर रह गई है। आईटी शेयरों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की भारी बिकवाली के बीच एचसीएल टेक के शेयरों में इस साल 15% गिरावट आई है।विप्रो के पूर्व चेयरमैन अजीम प्रेमजी की नेटवर्थ भी $3 बिलियन घटकर $28 बिलियन रह गई। विप्रो के शेयर साल की शुरुआत से 12% गिरे हैं। रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के संस्थापक के पी सिंह की नेटवर्थ $14 बिलियन है, जिसमें 2025 में $3.38 बिलियन की गिरावट आई। डीएलएफ के शेयर इस साल 17% गिरे हैं। सन फार्मास्युटिकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर दिलीप सांघवी की नेटवर्थ $4 बिलियन घटकर $25.5 बिलियन रह गई है। वरुण बेवरेजेज के चेयरमैन रवि जयपुरिया की दौलत 4.53 अरब डॉलर घटकर $12.7 बिलियन रह गई है।


