ट्रंप ने भी ईरान को धमकी दी
इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर ईरान के साथ जारी बातचीत की प्रगति को सराहा। उन्होंने कहा, "बातचीत में काफी प्रगति हुई है, लेकिन अगर किसी वजह से जल्द ही कोई डील नहीं होती है, जो शायद हो जाएगी, और अगर होर्मुज स्ट्रेट तुरंत 'बिजनेस के लिए खुला' नहीं, तो हम ईरान में अपने प्यारे 'स्टे' (बसेरे) को उनके सभी इलेक्ट्रिक जेनरेटिंग प्लांट, तेल के कुएं और खर्ग आइलैंड को (और शायद सभी डीसैलिनाइजेशन प्लांट्स!) उड़ाकर और पूरी तरह से खत्म करके खत्म कर देंगे, जिन्हें हमने जानबूझकर अभी तक “छुआ” नहीं है।"


