ईरान से जंग के बीच इराक छोड़ रही अमेरिकी सेना, आज आखिरी ठिकाना खाली, तेहरान के लिए अब खुला मैदान
Updated on
30-09-2026 12:06 PM
बगदाद: अमेरिकी सेना बुधवार 30 सितम्बर को इराक में अपने आखिरी ठिकाने को छोड़कर हटने वाली है। ईरान और उसके सहयोगी इस वापसी को अपनी जीत के तौर पर मना रहे हैं। इराक में दो दशक से ज्यादा चली लड़ाई में 4500 अमेरिकी मारे गए थे। अमेरिकी सैनिकों की वापसी ऐसे समय में हो रही है, जब ट्रंप प्रशासन ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखा है। इस वापसी पर साल 2024 में राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में सहमति बनी थी।
हालांकि, इराक ने अमेरिकी सैनिकों की वापसी का स्वागत किया है लेकिन इसके साथ ही एक डर पैदा हो गया है। इससे सुरक्षा में खालीपन पैदा होगा, जिससे इस्लामिक स्टेट समूह के साथ ही अमेरिका के दुश्मनों को दोबारा संगठित होने का मौका मिल जाएगा।
ईरान समर्थित मिलिशिया को मिलेगी बढ़त
रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी सेना की वापसी से ईरान को रणनीतिक फायदा होगा। इससे उस सैन्य मौजूदगी का अंत हो जाएगा जो सालों से इराक में तेहरान के असर को संतुलित करने का काम कर रही थी। इससे ईरान समर्थित समूहों के लिए इराक में खुला मैदान मिल जाएगा। ईरान से जुड़े मिलिशिया समूहों के एक्सपर्ट जासिम अल-बहदली ने रॉयटर्स को बताया कि ईरान-समर्थक मिलिशिया न केवल इसे अपनी जीत के तौर पर पेश करेंगे, बल्कि इसका इस्तेमाल सुरक्षा और राजनीतिक फैसले लेने की प्रक्रिया में अपना असर बढ़ाने के लिए भी करेंगे।
अल-बहदली ने कहा कि पिछले दो दशकों से यह सबक मिला है कि सुरक्षा के मामले में खाली जगह बहुत खतरनाक हो सकता है। ईरान समर्थित एक बड़े मिलिशिया समूह इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक के कमांडर अबू मोजतबा अल-यासिरी ने अमेरिकी वापसी को इराक के इस्लामिक रेजिस्टेंस समूहों और इराकियों के लिए एक ऐतिहासिक जीत और अमेरिका के लिए करारी हार बताया।
अमेरिका के लिए इराक रहा खतरनाक
अमेरिका ने 2003 में इराक पर हमला किया था और सद्दाम हुसैन को हटाकर शिया नेतृत्व वाली सरकार बनाई। 2011 में अमेरिकी सेना वहां से हट गईं लेकिन इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह के बढ़ते प्रभाव के बाद तीन साल से भी कम समय में वापसी करनी पड़ी। इराक में दो दशक तक चली लड़ाई में अमेरिका को अफगानिस्तान की तुलना में दोगुने सैनिकों की जान गंवानी पड़ी थी।
पेरिस: एफिल टॉवर का संचालन करने वाली कंपनी SETE के चीफ एग्जीक्यूटिव अपने पद से हट जाएंगे। यह कदम हिंदू धार्मिक समूह (BAPS) के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों की…
मनीष गुप्ता, न्यूयॉर्क से: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की इस बार की बैठक अखाड़ा बन गई। रूस-यूक्रेन युद्ध, महंगे तेल की हाय-हाय, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को नक्शे से मिटाने…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में प्रांतों को बांटने के मुद्दे पर कई राजनीतिक दलों की ओर से तीखा विरोध देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत 30 जुलाई को हुई, जब गृहमंत्री…
ढाका: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। मंगलवार को कबीर ने कहा कि बांग्लादेश और भारत के…
रियाद: पाकिस्तान उलेमा काउंसिल के हेड हाफिज मोहम्मद ताहिर अशरफी ने कहा है कि यमन के हूती मुस्लमान नहीं है। सऊदी अरब में एक कॉन्फ्रेंस में अशरफी ने ये बयान…
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी पंजाब के फैसलाबाद जिला प्रशासन ने बड़ा ऐलान किया है। प्रशासन जिले के बंगा गांव में शहीद भगत सिंह का स्मारक बनाने जा रहा है, जहां 1907 में…
अबू धाबी/रियाद/वॉशिंगटन: भारत में सितम्बर 2023 में हुए G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर (IMEC) की योजना का ऐलान किया गया था। मिडिल ईस्ट के रास्ते भारत को…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को…