चुनावी अनिश्चितता के बीच आज Nesco समेत ये शेयर कराएंगे नफा, तेजी के संकेत
Updated on
10-05-2024 12:55 PM
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को बड़ी गिरावट आई थी। आम चुनाव को लेकर अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने चौतरफा बिकवाली की। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी पूंजी निकासी के साथ एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। तीस शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट देखने को मिली। यह 1,062.22 अंक यानी 1.45 फीसदी लुढ़ककर 72,404.17 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,132.21 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 345 अंक यानी 1.55 फीसदी की गिरावट के साथ 21,957.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 370.1 अंक तक लुढ़क गया था।
सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो मार्च तिमाही के वित्तीय परिणाम के बाद पांच फीसदी से अधिक नीचे आया। इसके अलावा एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावरग्रिड में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही थी। दूसरी तरफ टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस और एचसीएल टेक लाभ में रहे थे।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Bosch, Zydus Wellness, Nesco और Mahaan Foods पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Linde India, Inox Wind Energy, Apar Industries, Eicher Motors और SKF India के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Vijaya Diagnostic, Timken India, Jupiter Wagons, M&M, SBI, Avenue Supermart और Eicher Motors शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव
जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, उनमें Asian Paints, Berger Paints, Syngene International, Dalmia Bharat, Ramco Cements, HDFC Life और Zee Entertainment Enterprises शामिल हैं।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…