गैस बुकिंग पर फिर आया नया अपडेट, अब इन्हें 25 के बजाय 35 दिन बाद सिलेंडर, बढ़ेगी मुश्किल
Updated on
25-03-2026 12:33 PM
नई दिल्ली: एलपीजी की किल्लत के बीच गैस बुकिंग को लेकर फिर नए नियम आ गए हैं। तेल कंपनियों ने इन्हें लागू कर दिया है। इसके तहत अब ऐसे घरों को 35 दिन बाद गैस सिलेंडर मिलेगा जहां पहले से दो सिलेंडर हैं। इसी तरह उज्जवला योजना वाले उपभोक्ताओं को 45 दिन के गैप पर सिलेंडर का नियम आ गया है। एलपीजी की सप्लाई में बढ़ती दिक्कत के बाद यह कदम उठाया गया है।
हालांकि, एक सिलेंडर वालों के लिए नियम पहले जैसे ही रहेगा। यानी उन्हें 25 दिन के गैप पर सिलेंडर मिलेगा। अमर उजाला ने यूपी एलपीजी एसोसोसिएशन और गाजियाबाद एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार के हवाले से बताया कि नए नियमों को तत्काल लागू कर दिया गया है। सभी एजेंसियों पर इस बाबत सूचना आ गई है। इसमें कहा गया है कि अब जिनके पास एक सिलेंडर है, सिर्फ उन्हें 25 दिन बाद सिलेंडर मिलेगा।
केंद्र सरकार कह रही पर्याप्त स्टॉक
नियमों में इन बदलाव की खबर ऐसे समय में आई है जब केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि भारत के पास पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक है। होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति से जुड़ी रुकावटों के बावजूद सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।
ईंधन की उपलब्धता पर एक अपडेट देते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया था कि पूरे देश में पेट्रोल पंप पूरी तरह से काम कर रहे हैं। हालांकि अफवाहों के कारण घबराहट में की गई खरीदारी से कुछ इलाकों में बिक्री सामान्य से ज्यादा हो गई थी। उन्होंने नागरिकों से अपील कि वे जमाखोरी न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
वहीं, अरुण कुमार के मुताबिक, कॉमर्शिलय सिलिंडर की सप्लाई भी सिर्फ आपात सेवाओं और शिक्षण संस्थानों के लिए की जा रही है।
सिलेंडर बुकिंग के नियम क्या कहते हैं?
हाल में जारी सिलेंडर बुकिंग के नए नियमों के तहत बुकिंग के बीच के समय को बढ़ाया गया है। शहरों में इसे 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किया गया है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में इसे 45 दिन रखा गया है। डिलीवरी के समय ओटीपी बताना भी जरूरी किया गया है। ई-केवाईसी पूरी न होने पर बुकिंग रद्द हो सकती है।
सिलेंडर देने के लिए अपनाई गई है नई प्रक्रिया
एलपीजी किल्लत को देखते हुए मार्केटिंग कंपनियों ने नई प्रक्रिया अपनाई है। इसमें ऐसे उपभोक्ताओं को नई बुकिंग के लिए एप पर जाकर सवालों के जवाब देने हैं, जिन्होंने सालाना कोटे के 12 सिलेंडर रीफिल करा लिए हैं। इनमें परिवार के सदस्यों की संख्या, आने वाले मेहमानों का ब्योरा, घर में शादी या आयोजन की जानकारी शामिल है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…