ऑनलाइन के जरिए आपके पास भी तो नहीं आ रहा घटिया क्वॉलिटी का सामान? स्नैपडील पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Updated on
17-02-2026 12:35 PM
नई दिल्ली: अगर आप ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए सामान खरीदते हैं तो आपको सावधान हो जाइए। हो सकता है कि आपको पास घटिया क्वॉलिटी का सामान आ रहा हो। ऐसे ही एक मामले में ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील ( Snapdeal ) पर 5 लाख रुपये की जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ( CCPA ) ने लगाया है। यह जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि स्नैपडील ने अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसे खिलौने बेचे जो भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के मानकों को पूरा नहीं करते थे। यह ग्राहकों के अधिकारों का उल्लंघन था।
नियामक संस्था CCPA ने कहा कि वे ई-कॉमर्स कंपनियों और विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वे ऐसे खिलौने बेच रहे थे जो अनिवार्य 'खिलौना (गुणवत्ता नियंत्रण) आदेश, 2020' और BIS मानकों के अनुसार नहीं थे। इसी मामले में CCPA ने स्नैपडील (Ace Vector Limited) पर यह जुर्माना लगाया है। कंपनी पर आरोप है कि उसने अपने प्लेटफॉर्म पर BIS मानकों के अनुरूप न होने वाले खिलौनों की बिक्री की सुविधा देकर अनुचित व्यापार प्रथाओं और भ्रामक विज्ञापनों का सहारा लिया
41,032 रुपये की फीस कमाई
चीफ कमिश्नर निधि खरे और कमिश्नर अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में CCPA ने स्नैपडील के खिलाफ अपना अंतिम आदेश जारी किया। यह जानकारी उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा दी गई एक रिपोर्ट में सामने आई है। नियामक संस्था के अनुसार, स्नैपडील ने इन गैर-मानक खिलौनों की बिक्री से 41,032 रुपये की फीस कमाई थी। यह कमाई केवल दो पहचाने गए विक्रेताओं, स्टेलियन ट्रेडिंग कंपनी और थ्रिफ्टकार्ट के माध्यम से हुई थी।
खिलौनों में क्या कमियां मिलीं?
जांच में यह भी पाया गया कि कई खिलौनों की लिस्टिंग में जरूरी जानकारी का अभाव था। जैसे कि निर्माता का नाम, पता और BIS सर्टिफिकेशन नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी नहीं दी गई थी।
प्लेटफॉर्म केवल विक्रेताओं की ओर से दिए गए सेल्फ डिक्लेरेशन पर निर्भर था और उसने स्वतंत्र रूप से कोई जांच नहीं की। CCPA ने इसे खतरनाक प्रोडक्ट की लिस्टिंग होने से रोकने के लिए 'अपर्याप्त' माना।
कंपनी ने क्या किया बचाव?
CCPA ने बताया कि स्नैपडील ने अपना बचाव करते हुए कहा कि वह एक 'मार्केटप्लेस ई-कॉमर्स एंटिटी' की तरह काम करता है, ठीक वैसे ही जैसे कोई फिजिकल शॉपिंग मॉल करता है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…