एफडी पर रेट बदलने वाले बैंकों में एक्सिस, आईसीआईसीआई शामिल
Updated on
02-07-2024 02:29 PM
नई दिल्ली: कई बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। इनमें एक्सिस बैंक, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। इन बैंकों ने अपनी ब्याज दरों को अपडेट किया है। सीनियर सिटीजंस को सबसे ज्यादा ब्याज उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा है। यह 12 महीने की एफडी पर 8.75 फीसदी है। अगर आप भी एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो पहले इन बैंकों की नई ब्याज दरों पर एक नज़र डाल लें। हो सकता है कि आपको पहले से ज्यादा फायदा हो जाए!
एक्सिस बैंक एफडी इंटरेस्ट रेट
एक्सिस बैंक ने 1 जुलाई से अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह जानकारी बैंक की वेबसाइट पर दी गई है। बैंक ने 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर नई दरें लागू की हैं। सीनियर सिटीजंस को 5 से 10 साल की एफडी पर सबसे ज़्यादा 7.75% ब्याज मिलेगा। वहीं, आम लोगों को 17 महीने से लेकर 18 महीने से कम की एफडी पर 7.2% तक ब्याज मिल सकता है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का ब्याज कितना?
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी 1 जुलाई से अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों को 12 महीने की एफडी पर सबसे ज्यादा 8.75 ब्याज दर मिलेगा। वहीं, आम लोगों को 12 महीने की एफडी पर 8.25% तक ब्याज मिल सकता है।
आईसीआईसीआई बैंक एफडी रेट
आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी एफडी ब्याज दरों को अपडेट किया है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होंगी। वरिष्ठ नागरिकों को 15 महीने से 18 महीने से कम की एफडी पर सबसे ज्यादा 7.75% की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं, आम लोगों को 15 महीने से 2 साल की एफडी पर 7.2% तक ब्याज मिलेगा।
पंजाब एंड सिंध बैंक में एफडी पर कितना ब्याज
पंजाब एंड सिंध बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होंगी। वरिष्ठ नागरिकों को 666 दिनों की एफडी पर सबसे ज्यादा 7.80% ब्याज मिलेगा। वहीं, आम लोगों को इतने ही समय के लिए 7.3% तक ब्याज मिल सकता है।
बैंक ऑफ इंडिया की नई एफडी दरें
बैंक ऑफ इंडिया ने 30 जून से अपनी एफडी ब्याज दरों को अपडेट किया है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 666 दिनों की एफडी पर सबसे ज़्यादा 7.80% ब्याज मिलेगा। वहीं, आम लोगों को इतने ही समय के लिए 7.3% तक ब्याज मिल सकता है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…