बैंक मैनेजरों ने फर्जी अकाउंट खोलकर की साइबर ठगों की मदद, एक खाते के लिए हजारों रुपये, ऐसे किया पूरा खेल
Updated on
27-05-2024 06:21 PM
नई दिल्ली: साइबर ठगों से संबंध रखने के आरोप में पुलिस ने एक और बैंकर को गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम पुलिस की ओर से किसी बैंक कर्मचारी की यह 14वीं गिरफ्तारी है। बैंकर पर लोगों से ठगे गए रुपयों को अपराधियों तक पहुंचाने का आरोप है। इससे पहले राजस्थान के झुंझुनू में एक निजी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम करने वाले सतीश को 22 मई को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोप प्रीतम को 20 मई को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, 16 फरवरी को सेक्टर 47 के एक सीनियर एचआर ने शिकायत की थी कि निवेश सलाहाकार के रूप में जालसाजों ने उससे 40 दिनों के अंदर करीब एक करोड़ रुपये की ठगी की है।
ऐसे की ठगी
शिकायतकर्ता का आरोप था कि ठगों ने उसे जनवरी महीने में व्हाट्सअप पर लिंक भेजे थे और निवेश पर हाई रिटर्न का वादा किया था। बताया कि ठगों ने उससे 6 फरवरी तक कई लेनदेन के जरिए खातों में 1.05 करोड़ रुपये जमा करने के लिए कहा था। वहीं जब उसने रिटर्न मांगा तो ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट डीएक्टिव कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
फर्जी तरीके से खोले अकाउंट
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सतीश आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) झुंझुनू में नौकरी करता है, उसने पैसों के लालच में फर्जी तरीके से बैंक खाता खोलकर साईबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। आरोपी सतीश बैंक खाता उपलब्ध करवाने के लिए 1 बैंक खाते के 50 हजार रुपये लेता था। आरोपी प्रीतम बैंक खाता साईबर ठगों को उपलब्ध करवाने के लिए बिचौलिए का काम करता था। इस केस में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…