Select Date:

तालाबों को पुनर्जीवित करने भारतीय जैन संघटना ने चलाया अभियान

Updated on 11-05-2024 04:51 PM

बालोद। भारतीय जैन संघटना जिला बालोद एवं फोर्स मोटर्स द्वारा संयुक्त रूप से सुखा मुक्त तालाबों का पुनर्जीवन छत्तीसगढ़ अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे तालाब जो सूख गए हैं, इन तालाबों की मिट्टी निकाल कर किसानों द्वारा खेतों में ले जाया जाएगा एवं तालाब गहरीकरण जेसीबी के माध्यम से कराया जा रहा है।

इसके अंतर्गत विकासखंड डौंडी के ग्राम अडजाल व सिंघनवाही में शनिवार को शुभारंभ किया गया। ग्राम अडजाल में ग्राम वासियों की मौजूदगी में भारतीय जैन संघटना बालोद के सदस्य अनिल नाहटा, राहुल गोलछा, शुभम नाहटा, आनंद बाफना ने आज विधिवत रूप से तालाब खुदाई कार्य विधि विधान पूर्वक अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला बालोद अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन, प्रेस क्लब बालोद अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा, समाजसेवी कांति जैन, राजा बागमार, सुमित  श्रीश्रीमाल,प्रमोद कोचर,पैशन जैन,सरपंच देवेंद्र कुमार, उप सरपंच पलटूराम,  सचिव उमेश भूआर्य, ग्रामीण  किरण कुमार चंदू राम ,राम गुलाम, अशोक कुमार, बैलसिह रावटे, अर्जुन ठाकुर ,सुख बाई ,आशा बाई आदि उपस्थित थे।

ग्राम अडजाल के शिवनाला तालाब में आज सुबह जेसीबी से कार्य प्रारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत तालाब के जल निकाय कर जिर्णोद्धार किया जा रहा है। इस मिशन का उद्देश्य गांव में पानीदार जल आत्मनिर्भर व समृद्धि बन सके। इसके अंतर्गत देश भर के पांच राज्यों में125 तालाबों में से छत्तीसगढ़ को भी चुना गया है बालोद के डौडी ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायत के तालाब चयनित किए गए हैं।अतिथियों ने जल संचय के इस पुनीत कार्य के लिए जैन संघटना की सराहना की व सभी ग्रामीणों से इसमें सहयोग की अपील की ताकि आने वाले समय में हो रही पानी की व्यापक कमी को दूर किया जा सके। वर्तमान में देखा जा रहा है कि अनेक तालाबों के पानी सूख गए हैं यहां पर पानी का ठहराओ नहीं हो पा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.