हमले में तीन लोग घायल
ड्रोन हमले में कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन किसी की जान नहीं गई, जिसे समूह ने दैवीय हस्तक्षेप का नतीजा बताया है। जानकारी के अनुसार, कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि हमले के समय समूह के बड़े नेता हेडक्वॉर्टर में नहीं थे। समूह की अंडरग्राउंड सरकार ने इस हमले की निंदा की और इसके लिए भारत पर आरोप लगाया। समूह ने कहा कि इस हमले का संबंध भारत के प्रॉक्सी युद्ध से हो सकता है।NSCN-EF के गढ़ पर यह हमला गुवाहाटी में भारत और म्यांमार के बीच हुई तीसरी रक्षा सहयोग बैठक के 4 दिन बाद हुआ है। 7 अक्टूबर को हुए इस बैठक की सह अध्यक्षता भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और म्यांमार के सशस्त्र बल प्रशिक्षण प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्याए सोन लिन ने की। बैठक में मौजूदा रक्षा सहयोग पहलों की समीक्षा की गई और आगे के सहयोग और आपसी सुरक्षा पर चर्चा की गई।


