भारत के विरोध का असर नहीं, PoK की दौरे पर पहुंची पाकिस्तान में अमेरिका की कार्यवाहक राजदूत नताली बेकर
Updated on
12-10-2026 12:52 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अमेरिका की कार्यवाहक राजदूत नटाली ए बेकर ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान का दौरा किया है। बेकर ने स्कर्दू स्थित गवर्नर हाउस में गिलगित-बाल्टिस्तान के कथित गवर्नर सैयद मेहदी शाह से मुलाकात की। एसोसिटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, इस मुलाकात में आपसी हितों के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि गिलगिट-बाल्टिस्तान भारत के जम्मू-कश्मीर का हिस्सा है, जिस पर पाकिस्तान ने कब्जा किया हुआ है।
भारत इस इलाके में विदेशी प्रतिनिधियों की मौजूदगी का विरोध करता है। इसके बावजूद पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास की प्रमुख ने क्षेत्र का दौरा किया है। गिलगित-बाल्टिस्तान के गवर्नर ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों और सहयोग की तारीफ की।
बेकर ने किया सतपारा बांध का दौरा
सैयद मेहदी शाह ने कहा कि गिलगित-बाल्टिस्तान के लोग शांतिप्रिय और मेहमाननवाज हैं। इस दौरान बेकर और शाह के बीच सतपारा बांध को लेकर चर्चा हुई। यह परियोजना स्कर्दू के लोगों के लिए बिजली उत्पादन, सिंचाई और पानी की सप्लाई के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बेकर ने इसके बाद मेहदी शाह के साथ सतपारा बांध प्रोजेक्ट का दौरा किया। इस दौरान उन्हें बांध से जुड़े मामलों की जानकारी दी गई। इसके अलावा अमेरिकी दूतावास की प्रमुख ने स्कर्दू में टूरिस्ट स्पॉट का भी दौरा किया।
गिलगित-बाल्टिस्तान पर पाकिस्तान की साजिश
अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत का दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब पाकिस्तान गिलगित-बाल्टिस्तान को अपना पांचवां प्रांत बनाने की नापाक कोशिश कर रहा है। गिलगित-बालिटस्तान की विधानसभा ने हाल ही में एक प्रस्ताव पारित कर पाकिस्तान सरकार से मांग की है कि वह संविधान में संशोधन कर इस क्षेत्र को देश का पांचवां प्रांत घोषित करे। इसी साल 7 जून को हुए गिलगित-बाल्टिस्तान विधानसभा के लिए चुनाव हुए थे। इसमें किसी दल को बहुमत नहीं मिला था, लेकिन बिलावल भुट्टो की पीपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। बाद में पीपीपी और शहबाज शरीफ की PML-N के बीच गठबंधन से सरकार बनी। इसके तहत मुख्यमंत्री का पद पीपीपी और गवर्नर PML-N के हिस्से में आया।
वैलिंग्टन: पृथ्वी की सतह और महासागरों के नीचे कई अद्भुत रहस्य छिपे हैं। ऐसे ही एक रहस्य का खुलासा 2017 में हुआ, जब वैज्ञानिकों ने दक्षिण प्रशांत महासागर के नीचे…
वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जॉन बोल्टन ने एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खुद को बहुत ताकतवर…
नेपीडॉ: म्यांमार के अंदर नागा हथियारबंद समूह NSCN-IM से अलग हुए समूह के हेडक्वॉर्टर पर ड्रोन से हमला किया गया है। रविवार सुबह तड़के हुए इस हमले में कैंप को…
लंदन: पूर्वी इंग्लैंड में सफोक तट का दूर-दराज इलाका ऑरफोर्ड नेस , मिलिट्री इतिहास और सुरक्षित वन्यजीवों का संगम है। 2,000 एकड़ में फैला यह कंकड़-पत्थर वाला इलाका कभी कड़ी…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अमेरिका की कार्यवाहक राजदूत नटाली ए बेकर ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान का दौरा किया है। बेकर ने स्कर्दू स्थित गवर्नर हाउस में…
लंदन/इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे बंद कमरों में 'बैकचैनल बातचीत' का दौर शुरू होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। किंग्स कॉलेज लंदन की वॉर स्टडीज…
अदीस अबाबा: इथियोपिया के दौरे पर पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र समेत वैश्विक संस्थाओं में सुधारों को लेकर अड़ंगा लगाने वालों पर जमकर बरसे। जयशंकर…
वॉशिंगटन: अमेरिका ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा दक्षिण अफ्रीकी कानून विशेषज्ञ और ICC की पूर्व…