ब्रिन ने दिया सबसे बड़ा पब्लिक डोनेशन, अंबानी-अडानी की कंबाइंड नेटवर्थ से ज्यादा दौलत के हैं मालिक
Updated on
02-02-2026 05:41 PM
नई दिल्ली: गूगल के को-फाउंडर और दुनिया के टॉप रईसों में शामिल सर्गेई ब्रिन ने अपना अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक डोनेशन दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने एक नए कोएलिशन Building a Better California को 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 1,83,61,96,000 रुपये का दान दिया है। इसका मकसद कैलिफोर्निया में सस्ते मकानों की समस्या का समाधान करना है। ब्रिन के अलावा सिलिकॉन वैली के कई दूसरे टेक लीडर्स ने भी इस मुहिम को दान दिया है। कुल मिलाकर 35 मिलियन डॉलर का डोनेशन दिया गया है।
दान देने वालों में गूगल के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट, वेंचर कैपिटेलिस्ट माइकल मोरित्ज, पेपाल के सीईओ मैक्स लेवचिन, स्ट्राइप के पैट्रिक कोलिसन, DoorDash के टॉनी शू और Kleiner Perkins के जॉन डूर शामिल हैं। श्मिट और मोरित्ज ने 2 मिलियन डॉलर का दान दिया जबकि लेवचिन का डोनेशन 1 मिलियन डॉलर था। इन रईसों ने यह डोनेशन ऐसे समय दिया है जब कैलिफोर्निया की सरकार अमीरों पर 1 फीसदी का वेल्थ टैक्स लगाने की तैयारी में है। ब्रिन ने पिछले साल 1.1 अरब डॉलर के शेयर डोनेट किए थे।
सबसे ज्यादा डोनेशन
पिछले साल ब्रिन ने Catalyst4 को करीब 1 अरब डॉलर के शेयर ट्रांसफर किए थे। इस नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन की स्थापना 2021 में ब्रिन ने ही की थी। साथ ही ब्रिन ने 45 मिलियन डॉलर माइकल जे फॉक्स फाउंडेशन और 90 मिलियन डॉलर अपने परिवार के फाउंडेशन को दिए थे। मई में उन्होंने 700 मिलियन डॉलर का दान दिया था। इस तरह ब्रिन के लिए पिछले साल सबसे ज्यादा दान किया।
पिछले साल गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयरों में काफी तेजी आई थी। कंपनी में ब्रिन की 6 फीसदी हिस्सेदारी है। पिछले साल उनकी नेटवर्थ में 97.3 अरब डॉलर की तेजी आई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने हाल में नेवादा में दो प्रॉपर्टीज खरीदी हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 269 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे एलन मस्क (676 अरब डॉलर) और लैरी पेज (289 अरब डॉलर) हैं। ब्रिन की नेटवर्थ मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की कंबाइंड नेटवर्थ से ज्यादा है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…