बेचनी पड़ सकती है प्रॉपर्टी
जिन लोगों को नोटिस मिला है, उन्हें लेन-देन को सही करना होगा, जिसके लिए नया पैसा लगाना पड़ सकता है। नहीं तो प्रॉपर्टी बेचने की नौबत भी आ सकती है, खासकर जब दुबई का बाजार अभी कमजोर है। ऐसे मामलों में लोग कंपाउंडिंग यानी गलती मानकर जुर्माना देकर मामला खत्म करने का रास्ता अपना सकते हैं।इसमें आम तौर पर 2 लाख तक का जुर्माना लग सकता है, लेकिन इसके लिए ईडी की मंजूरी जरूरी होती है। कुछ मामलों में खरीदारों को बैंक के जरिए दोबारा भुगतान करना पड़ सकता है और पहले दिया गया पैसा वापस मंगवाना पड़ सकता है। नहीं तो प्रॉपर्टी बेचकर पूरा सौदा खत्म करना पड़ सकता है।


