ई-स्कूटर खरीदना हुआ सस्ता, पेट्रोल स्कूटर जितनी हो गई कीमत, कैसे बदला यह ट्रेंड?
Updated on
17-01-2026 02:26 PM
नई दिल्ली: बाजार में अब एक साफ और मजबूत ट्रेंड बनता दिख रहा है। जो ई-स्कूटर कुछ साल पहले तक महंगे और सीमित ग्राहकों के लिए माने जाते थे, वे अब पेट्रोल स्कूटर की कीमत के आसपास आ गए हैं। 85 से 95 हजार रुपये की रेंज में बजाज, टीवीएस और हीरो मोटोकॉर्प जैसी बड़ी कंपनियों के किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में आ गए हैं। यह इस बात का संकेत है कि ईवी अब मेन स्ट्रीम की ओर तेजी से बढ़ सकती है।
हाल ही में बजाज ऑटो ने चेतक सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल Chetak C25 01 करीब 91 हजार रुपये में लॉन्च किया है। टीवीएस और हीरो मोटोकॉर्प पहले से ही इसी रेंज में अपने किफायती ई-स्कूटर पेश कर चुके हैं। इसका सीधा मुकाबला अब पेट्रोल स्कूटर से हो रहा है, न कि सिर्फ दूसरे ई-स्कूटर से। ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े जानकार मानते हैं कि यह कीमत का स्तर ईवी को तेजी से अपनाने में बड़ा रोल निभा सकता है। जब ग्राहक के सामने 90 हजार रुपये में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक, दोनों का विकल्प हो, तो वह खर्च, मेंटेनेंस और भविष्य को देखकर फैसला करेगा। इस स्थिति में ई-स्कूटर ज्यादा मजबूत दावेदार बन जाता है, क्योंकि इसमें फ्यूल का खर्च न के बराबर होता है और सर्विसिंग भी सस्ती पड़ती है।
प्रीमियम फीचर्स को बनाया सिंपल
बजाज चेतक C25 01 इसका एक ताजा उदाहरण है। कीमत को काबू में रखने के लिए इसमें कुछ प्रीमियम फीचर्स को सिंपल बनाया गया है, लेकिन जरूरी टेक्नोलॉजी और सेफ्टी पर समझौता नहीं किया गया। इसमें 2.5 kWh की बैटरी, 113 किमी की क्लेम्ड रेंज, एलईडी लाइट्स, 25 लीटर का स्टोरेज और बेसिक स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।यही सोच दूसरी कंपनियों में भी दिख रही है। टीवीएस अपने आईक्यूब के जरिए किफायती सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी बना चुका है, जबकि हीरो मोटोकॉर्प ने VIDA सीरीज के दाम घटाकर मुकाबला और तेज कर दिया है।
लेकिन कुछ चुनौतियां बाकी
किफायती रेंज के बावजूद कुछ चुनौतियां अभी भी हैं। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अभी हर जगह मजबूत नहीं है। बैटरी की लाइफ और रीसेल वैल्यू को लेकर भी ग्राहक अभी पूरी तरह श्योर नहीं हैं। लेकिन कीमत के स्तर पर जो बदलाव आया है, वह इन चिंताओं को काफी हद तक संतुलित कर रहा है। कुल मिलाकर, पेट्रोल स्कूटर की कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर का आना इंडस्ट्री के लिए टर्निंग पॉइंट माना जा सकता है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…