कोरिया। दुनियाभर में 17 मई का दिन वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिन इस गंभीर समस्या के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के मकसद से मनाया जाता है। हाइपरटेंशन को आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर के रूप में जाना जाता है। भले ही आज का दिन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को समर्पित है लेकिन ब्लड प्रेशर से जुड़ी अन्य कई समस्याएं भी इन दिनों लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। हमारी लाइफस्टाइल और खानपान हमारे ब्लड प्रेशर को काफी प्रभावित करता है।
इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय एवं जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्थानों में शिविर का आयोजन किया गया था। इन शिविरों में निःशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर व हीमोग्लोबिन की जांच कराने के लिए आम लोगों के अलावा शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों ने भी बड़ी संख्या में पहुंच कर जांच कराए हैं। डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार शुगर 1012, बीपी 1012 तथा हीमोग्लोबिन 1012 लोगों ने जांच कराए हैं। जिसमें से 40 लोगों को शुगर, 82 लोगों को बीपी होने की शिकायत मिली था 24 लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई। इन मरीजों को निःशुल्क दवाई दिए गए।