खरगे ने रखीं ये मांगे
कांग्रेस अध्यक्ष ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ये मांगे रखींः- मतदाता सूची में होने वाले हर बड़े बदलाव का पूरा डेटा सार्वजनिक करना
- वोटर्स को अपील का मौका देना
- राजनीतिक दलों को मतदाता सूची उपलब्ध कराना
- फैसलों में पारदर्शिता आदि
चुनावी प्रक्रिया पर बढ़ी सियासत
कांग्रेस SIR विवाद को बड़े राजनीतिक आंदोलन में बदलना चाहती है। दूसरी तरफ, बीजेपी इसे विपक्ष की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश बता रही है।NBT Lens: खबरों के अंदर की बात
यानी असली लड़ाई अब सिर्फ SIR या वोटर लिस्ट की नहीं, बल्कि चुनाव प्रक्रिया पर सियासत की है। आज I.N.D.I.A. ब्लॉक की मीटिंग है। विपक्ष इस मुद्दे को देशव्यापी आंदोलन बनाने की रणनीति पर चर्चा कर सकता है।


